1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गणपति गांगोली कर्नाटक मीडिया एक्रेडिटेशन कमेटी के सदस्य नियुक्त

धारवाड़ जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रह चुके

less than 1 minute read
Google source verification
Ganapati Gangolli

Ganapati Gangolli

सरकार ने एक आदेश जारी कर हुब्बल्ली के वरिष्ठ पत्रकार गणपति गांगोली को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कर्नाटक मीडिया एक्रेडिटेशन कमेटी का सदस्य नियुक्त किया है। उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर तालुक के कडले गांव के मूल निवासी गांगोली पिछले 35 वर्ष से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न खोजपरक एवं ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे कर्नाटक में कई कन्नड़ समाचार पत्रों में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में कन्नड़ सांध्य दैनिक संजे दर्पण के संपादक के पद पर कार्यरत है। गांगोली कर्नाटक मीडिया अकादमी के सदस्य हैं। धारवाड़ जिला श्रमजीवी पत्रकार संघ के दो कार्यकाल के लिए अध्यक्ष रह चुके हैं। कई स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े रहकर भी सेवा कार्य कर रहे हैं। गांगोली को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कर्नाटक मीडिया एक्रेडिटेशन कमेटी का सदस्य नियुक्त किए जाने पर विभिन्न पत्रकार संगठनों एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है।

Story Loader