19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गो हत्या कानून की वजह से मांस व्यापारियों का कारोबार प्रभावित

गो हत्या कानून की वजह से मांस व्यापारियों का कारोबार प्रभावित

less than 1 minute read
Google source verification

हुबली

image

S F Munshi

Dec 19, 2020

गो हत्या कानून की वजह से मांस व्यापारियों का कारोबार प्रभावित

गो हत्या कानून की वजह से मांस व्यापारियों का कारोबार प्रभावित

गो हत्या कानून की वजह से मांस व्यापारियों का कारोबार प्रभावित
पणजी
कर्नाटक में गो हत्या निषेध कानून जारी किए जाने की वजह से गोवा के लिए गोमांस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गोमांस की आपूर्ति न होने की वजह से गोवा के मांस व्यापारियों को कठिन हालातों का सामना करना पड़ रहा है। यह जानकारी अखिल गोवा कुरेशी मांस व्यापारी संगठन के अध्यक्ष मान्ना बेपारी ने दी। वे माप्सा में संवाददाताओं के सवालों के जवाब में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे कर्नाटक सरकार के साथ चर्चा कर समस्या को सुलझाने की अपील गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से कर चुके हैं। बीते चार सालों से बंद गोवा के पोंडा में स्थित कसाई खाने को पुन: शुरू करने की अपील मुख्यमंत्री से कर चुके हैं। बीते कुछ दिनों से कर्नाटक से गोमांस की आपूर्ति न होने की वजह से आज गोवा के मांस व्यापारियों को कठिन हालात का सामना करना पड़ रहा है। आज मांस व्यापारी अपनी दुकान बंद रखने के लिए मजबूर हैं। यदि गोवा में कसाई खाने को पुन: शुरू की जाए तो कर्नाटक से गौ मास आयात करने की नौबत नहीं आएगी। कर्नाटक से गोमांस की आपूर्ति न होने की वजह से गोवा के 2 हजार व्यापारियों का जीवन प्रभावित हुआ है। मान्ना बेपारी ने बताया कि गोमांस की आपूर्ति न होने की वजह से होटल तथा अन्य कारोबार भी प्रभावित हुए हैं।