
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, प्रेरणा पुरस्कार का आयोजन,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया, प्रेरणा पुरस्कार का आयोजन
हुब्बल्ली. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल हुब्बल्ली की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रेरणा पुरस्कार एवं तालमेल-बैलेंसिंग वर्क फ्रॉम होम का आयोजन किया गया था।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया। मंडल की बहनों की ओर से प्रेरणा गीत के जरिए मंगलाचरण किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्य्क्ष लीला डोशी ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पुलिस कॉन्स्टेबल निर्मला और एक्यूप्रेशर प्रशिक्षिका श्वेता जैन का पचरंगी शॉल और साहित्य से सम्मान किया गया। महिला मंडल की सह मंत्री ममता बागरेचा ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य दोनों अतिथियों ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा शेयर करते हुए आज की महिला किस प्रकार आगे बढ़ सकते है इस बारे में बताया। सह मंत्री अंजलि कोठारी ने विचार व्यक्त किया। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से तालमेल और व्यवसाय को कैसे एक साथ चलाते इस बारे में 8 महिलाओं ने अपना अनुभव व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्य के बारे में बताते हुए कार्ड की भी जानकारी दी। इनमें कोई खाकरा मुंगरी बिजनेस चला रही हैं तो कोई होममेड आइटम्स, कोई साड़ी का कारोबार, कोई इंटीरियर डेकोरेशन, कोई ब्यूटीक चलाती है। उपाध्यक्ष कंचन चोपड़ा ने आभार व्यक्त किया।
100 महिलाएं रहीं उपस्थित
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की सदस्य संतोष वेदमुथा ने प्रेरणा सम्मान पत्र का वाचन किया। महिला पुलिस कांस्टेबल निर्मला को प्रेरणा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्थानीय तेरापंथ महिला मंडल की मंत्री मीनाक्षी वेदमुथा और मानसी वेदमुथा ने किया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ समाज की लगभग 100 महिलाएं उपस्थित थीं।
Published on:
10 Mar 2023 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
