हुबली

जैन महिला मंडल ने किया पदभार ग्रहण

जैन महिला मंडल ने किया पदभार ग्रहण

less than 1 minute read
Aug 20, 2021
जैन महिला मंडल ने किया पदभार ग्रहण

जैन महिला मंडल ने किया पदभार ग्रहण
चिकमंगलूर
श्री जैन संघ चिकमंगलूर के अंतर्गत श्री जैन संघ महिला मंडल चिकमंगलूर के नवनिर्वाचित अध्यक्षा नरीता गादिया, पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह चिकमंगलूर के जैन भवन में हुआ। निवर्तमान अध्यक्षा पुष्पाबाई खिवेसरा ने नरीता गादिया को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नूतन अध्यक्षा ने अपनी टीम की घोषणा की। निवर्तमान अध्यक्षा पुष्पाबाई खिवेसरा, अध्यक्ष नरीता गादिया, उपाध्यक्ष गीता सोलंकी, मंत्री नीता खिवेसरा, सहमंत्री दीपिका पीरगल, कोषाध्यक्ष शांताबाई सिसोदिया ने शपथ ली। इस अवसर पर जैन कन्यामण्डल का पहली बार गठन हुआ। अध्यक्ष किंजल बर्लोटा, उपाध्यक्ष संजना सियाल, मंत्री मिताली लुणावत बनी।
इस अवसर पर श्री जैन संघ के अध्यक्ष कांतिलाल खिवेसरा, निवर्तमान अध्यक्ष गौतमचन्द सियाल, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष गौतमचन्द गादिया, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष नितेश गादिया, तेरापंथ महिला मंडल के अध्यक्षा संगीता गादिया, अणुव्रत समिति के अध्यक्ष लालचंद भंसाली, जैन यूथ फेडरेशन के निखिल गादिया, मूर्तिपूजक महिला मंडल की आरती चौहान उपस्थित रहीं।

Published on:
20 Aug 2021 09:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर