12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्नाटक में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट: धारवाड़-दावणगेरे-शिवमोग्गा में सुबह-सुबह लोकायुक्त के छापों से मचा हड़कंप

सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेकथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त अधिकारियों ने गुरुवार सुबह कर्नाटक के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र धारवाड़, दावणगेरे और शिवमोग्गा रहे, जहां आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों में सरकारी अधिकारियों से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी […]

less than 1 minute read
Google source verification
लोकायुक्त कार्यालय

लोकायुक्त कार्यालय

सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त अधिकारियों ने गुरुवार सुबह कर्नाटक के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य केंद्र धारवाड़, दावणगेरे और शिवमोग्गा रहे, जहां आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों में सरकारी अधिकारियों से जुड़े कई ठिकानों की तलाशी ली गई।
शिवमोग्गा में लोकायुक्त टीम ने सिविल डिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता अर्जुन आर.एच. से जुड़ी संपत्तियों पर छापे मारे। विजयनगर और गोपालगौड़ा लेआउट स्थित उनके आवासों के अलावा सागर तालुक के आनंदपुरा के पास तलाले गांव में स्थित दो फार्महाउसों की भी जांच की गई, जो क्रमश: लगभग 2.5 और 4.5 एकड़ क्षेत्र में फैले बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने यहां से कई दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

सर्वेयर सोमलिंगप्पा सिद्धनागौडर के ठिकानों पर तलाशी
धारवाड़ में लोकायुक्त अधिकारियों ने सर्वेयर सोमलिंगप्पा सिद्धनागौडर से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ लैंड रिकॉड्र्स कार्यालय के अलावा मुरुगोड और भारती नगर स्थित उनके आवासों की भी जांच की गई। टीम ने संपत्ति और बैंक लेनदेन से जुड़े विवरणों का सत्यापन किया।

प्रशासनिक हलकों में हलचल
दावणगेरे में भी लोकायुक्त की टीम ने संबंधित अधिकारी के कार्यालय और निवास स्थान पर छापा मारा। एक किराए के मकान की भी जांच की गई, जहां अधिकारी पहले रह चुके थे। एक साथ कई जिलों में हुई इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि जब्त दस्तावेजों और वित्तीय विवरणों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।