21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धार्मिक कव्वाली रही आकर्षण का केन्द्र, संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार पर आधारित नाटिका को सराहा

भगवान नेमीनाथ का कल्याणक महोत्सव, कई धार्मिक आयोजन

2 min read
Google source verification
Lord Neminath Kalyanak Festival,     many religious events

Lord Neminath Kalyanak Festival, many religious events

हुब्बल्ली. भक्तामर तप मासखमण अष्ठम तप पूर्णाहूति निमित्त तथा भगवान नेमीनाथ का कल्याणक महोत्सव शुरू हुआ। साध्वी भव्यपूर्णाश्री के सान्निध्य में यहां केशवापुर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। केशवापुर स्थित एस.टी. भंडारी सभागृह में महिला संगीत का कार्यक्रम रखा गया। इसके साथ ही वासूपूज्य नूतन भवन में भक्तामर महापूजन का आयोजन हुआ। निर्मला भंडारी एवं वीणा सोलंकी ने संचालन का दायित्व निभाया। भक्तामर तप वालों की ओर से महिला संगीत कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इसमें कई 22 उपवास करने वाली महिलाएं भी थीं। नवकार मंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। महिलाओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बच्चों ने आस्तिक एवं नास्तिक विषय पर बेहद शानदार प्रस्तुति दी। इसमें वरुण एवं मृदुल ने आस्तिक एवं नास्तिक के बारे में अपने अभिनय के माध्यम से बताया। इस दौरान धार्मिक कव्वाली आकर्षण का केन्द्र रही। धर्म की महत्ता को उजागर करती यह कव्वाली शब्दों के बेहतरीन समन्वय व संयोजन के साथ प्रस्तुत की गई। संयुक्त परिवार एवं एकल परिवार पर आधारित नाटिका को काफी सराहा गया। इसके माध्यम से धर्म से जुडऩे की सीख दी गई। नाटिका के जरिए यह बताने का प्रयास किया गया कि संयुक्त परिवार की महत्ता अधिक है। किस तरह से संयुक्त परिवार हमारे सुख-दुख में अधिक सहभागी बनता है। संयुक्त परिवार में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता हैं। उनका मार्गदर्शन रहता है। इस मौके पर धार्मिक गायन की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। इस दौरान धार्मिक गाने के बोल पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर साध्वी भव्यपूर्णाश्री ने समूचे कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही सुन्दर तरीके से नृत्य, नाटक, गायन आदि की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह से व्यवस्थित आयोजन होने चाहिए। महोत्सव के तहत 22 अगस्त को दोपहर 1 बजे राजुल की संवेदना एस.टी. भंडारी सभागृह में होगी।