13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक दशक से अग्रसेेन जयंती महोत्सव का आयोजन कर रहे, समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान

अग्रवाल समाज बल्लारी: दिपावली एवं होली स्नेह मिलन समारोह, सांस्कृतिक आयोजन

2 min read
Google source verification
अग्रवाल समाज बल्लारी के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग।

अग्रवाल समाज बल्लारी के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य लोग।

अग्रवाल समाज बल्लारी (कर्नाटक) के तत्वावधान में पिछले दस वर्ष से अग्रसेन जयंती महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाता है। इस दौरान सामाजिक चर्चा भी का जाती है। अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत एक बार शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। महाराजा अग्रसेन अपने आदर्शों और समाज कल्याण के लिए वैश्य समाज में प्रमुख रूप से जाने जाते हैं लेकिन अपने सामाजिक कार्यों के कारण वे केवल एक समाज या समुदाय तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि उनकी करुणा, दयालुता और दूरदर्शी सोच और लोगों को जोड़कर रखने की क्षमता ही उन्हें महान बनाती है।

अग्रसेन जयंती का महत्व
महाराजा अग्रसेन ने गरीब और जरुतमंद लोगों के लिए मुफ्त शिक्षा, अस्पताल, सामुदायिक भवन जैसे कई कई कल्याणकारी कार्य भी शुरू किए थे। देश भर में उनकी जयंती के उपलक्ष्य में कई सामाजिक, धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जाता है। देश में अग्रसेन जी के नाम पर आज भी कई अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, गरीब लड़कियों का विवाह, मुफ्त भोजन की व्यवस्था जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। भारत सरकार ने 1976 में महाराजा अग्रसेन की 5100 जयंती पर पोस्टल स्टैप भी जारी किए थे।

समाज के रूप में किया एकजुट
महाराजा अग्रसेन ने "एक ईंट और एक रुपया" का नया विचार सुझाया, जिसके तहत अग्रोहा में पहले से रहने वाला प्रत्येक परिवार पड़ोस में रहने वाले प्रत्येक नए परिवार को एक ईंट और एक रुपया प्रदान करेगा। इस तरह के कार्य ने नए लोगों को अपना घर बनाने और अपना कारोबार शुरू करने में सक्षम बनाया। जिससे कई लोगों को अपना घर और कारोबार चलाने में एक बड़ी मदद मिली। 'एक ईंट और एक रुपया' विचार ने लोगों को समाज के रूप में एकजुट किया।

पर्यटन स्थल का भ्रमण
इसके साथ ही दिपावली एवं होली स्नेह मिलन के आयोजन भी किए जाते हैं। दीपावली स्नेह मिलन के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है। हर साल आसपास के किसी तीर्थ स्थल या पर्यटन स्थल पर भ्रमण का आयोजन रखा जाता है। पिछले वर्ष गवि सिद्धेश्वर मंदिर के दर्शन-पूजन एवं भ्रमण का आयोजन रखा गया। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन भी रखा जाता है।

शिक्षण एवं स्वास्थ्य में मदद
समाज के जरूरतमन्द लोगों को शिक्षण एवं स्वास्थ्य में मदद की जाती है। आर्थिक सहयोग भी दिया जाता है। समाज के अधिकांश लोग स्टील, प्लाईवुड, कपड़े, हार्डवेयर, इण्डस्ट्री सप्लाई समेत अन्य बिजनेस में हैं। समाज की ओर से समय-समय पर आसपास के इलाकों में सेवा कार्य भी किए जाते हैं। कोरोना काल के दौरान भी समाज के लोगों की ओर से लोगों को मदद पहुंचाई गई।

समाज की कार्यकारिणी
अग्रवाल समाज बल्लारी के अध्यक्ष हरियाणा के सिरसा मूल के गौरीशंकर साहूवाला है। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में मनोज मित्तल सिरसा उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम गोयल सिरसा सचिव एवं बनवारी गोयनका रतनगढ़ कोषाध्यक्ष के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य में अनिल चिरानिया झुंझुनूं, अशोक अग्रवाल, नरेश चिरानिया झुंझुनूं, कमल बगडिय़ा सीकर, विजय बंसल, राजेश गुप्ता गंगानगर एवं शिवशंकर गर्ग सिरसा शामिल है। अग्रवाल समाज महिला मंडल भी बना हुआ है। वर्तमान में मंजू मोदी महिला मंडल की अध्यक्ष है।