22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर कर्नाटक के यात्रियों के लिए 884 नई बसों की खरीद

परिवहन और मुजराई मंत्री रामलिंगारेड्डी ने कहा कि बेंगलूरु के अलावा हुब्बल्ली में सबसे बड़ा बस स्टैंड है। इस जगह का सदुपयोग करना चाहिए। शक्ति योजना शुरू होने पर 84 लाख महिलाओं ने यात्रा की थी। अब शक्ति योजना से एक करोड़ से ज्यादा महिला यात्रियों को फायदा हुआ है।

2 min read
Google source verification
उत्तर कर्नाटक के यात्रियों के लिए 884 नई बसों की खरीद

उत्तर कर्नाटक के यात्रियों के लिए 884 नई बसों की खरीद

शक्ति योजना: परिवहन मंत्री ने कहा, महिला यात्रियों को मिला लाभ
हुब्बल्ली. परिवहन और मुजराई मंत्री रामलिंगारेड्डी ने कहा कि बेंगलूरु के अलावा हुब्बल्ली में सबसे बड़ा बस स्टैंड है। इस जगह का सदुपयोग करना चाहिए। शक्ति योजना शुरू होने पर 84 लाख महिलाओं ने यात्रा की थी। अब शक्ति योजना से एक करोड़ से ज्यादा महिला यात्रियों को फायदा हुआ है। शक्ति योजना से महिला यात्रियों को लाभ हुआ। उत्तर कर्नाटक के यात्रियों के लिए 884 नई बसें खरीदी जाएंगी। 375 बसों की खरीद के लिए निविदाएं पहले ही बुलाई जा चुकी हैं।

वे सोमवार को उत्तर पश्चिम कर्नाटक सडक़ परिवहन निगम की ओर से गोकुल रोड बस स्टैंड पर धारवाड़ सिटी ट्रांसपोर्ट बस स्टैंड का निर्माण, शिलान्यास, हुब्बल्ली गोकुल रोड बस स्टैंड के उन्नयन कार्यों का शिलान्यास और पल्लक्की बसों का लोकार्पण कार्यक्रम का उद्घाटन कर बोल रहे थे।

अन्य परिवहन निगमों में दिए जाने वाले दुर्घटना मुआवजा बीमा की तरह इस निगम में भी एक करोड़ रुपए का दुर्घटना मुआवजा बीमा बढ़ाने की जरूरत है। 9 हजार लोगों को रोजगार दिया गया है। कोविड के दौरान 3800 बसें बंद हुईं थी। अब दोबारा शुरू हुई हैं। इससे शक्ति योजना के लिए बसों की कमी दूर हो गई है। इस क्षेत्र के लोगों को पुरानी बसों के स्थान पर नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

2 हजार नए पद भरेंगे

आगामी दिनों में हुब्बल्ली-धारवाड़ जुड़वां शहरों को 100 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। अब हम नए सिरे से 2 हजार नए पद भरेंगे। पहले सत्ता में रही भाजपा ने एक भी बस नहीं खरीदी। नियुक्ति भी नहीं की थी। विधायक एनएच कोनरेड्डी ने कहा कि इस संस्था का दायरा 6 जिलों तक फैला है। शक्ति योजना से लोगों को बहुत फायदा हुआ है। जब शक्ति योजना लागू की गई तो बसों की कमी थी। बाद के दिनों में और अधिक बसों की व्यवस्था की गई। उत्तर कर्नाटक में नए बस स्टैंड बनाए जा रहे हैं। 800 से ज्यादा बसें खरीदी जा रही हैं। निगम अपने कर्मचारियों की उत्कृष्ट सेवा के कारण आगे बढ़ रहा है। यात्रियों के साथ परिवार जैसा व्यवहार कर अच्छी सेवा प्रदान की जा रही है।

न्यू बस स्टैंड का होगा नवीनीकरण
श्रम एवं जिला प्रभारी मंत्री संतोष लाड ने कहा कि धारवाड़ सिटी ट्रांसपोर्ट बस स्टैंड का निर्माण 13 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। 23 करोड़ रुपए की लागत से हुब्बल्ली न्यू बस स्टैंड का नवीनीकरण और उन्नयन किया जाएगा। उत्तर कर्नाटक के लोगों को 884 नई बसें मिलेंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरवरी माह के बाद इस क्षेत्र के लोगों को नई बसें उपलब्ध हो जाएंगी। आगामी दिनों में 5 हजार नई बसें खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

निगम को विशेष अनुदान देना होगा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि परिवहन निगमों के समुचित संचालन के लिए कर्मचारियों का काम महत्वपूर्ण है। यात्रियों को दुर्घटना रहित सुरक्षित यात्रा कराने में लगे हुए हैं। शक्ति योजना से यात्रियों की संख्या दोगुनी हुई है। अधिक बसों की व्यवस्था होने से विद्यार्थियों एवं जनता को लाभ होगा। इस निगम को विशेष अनुदान देना चाहिए। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहिए। निगम को जनता के हित में सेवाएं देने के लिए आगे आना होगा।

21 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत

उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक भरत. एस. ने स्वागत कर प्रास्ताविक भाषण में कही कि हुब्बल्ली बस स्टैंड का उन्नयन किया जा रहा है। निगम में 21 हजार से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कर्मचारी ट्रांसपोर्ट रिस्पांस सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपनी समस्याएं, शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रो. आईजी सनदी, नगर निगम की महापौर वीणा भरद्वाड, निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित थे।