3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धूमधाम से मनाया जाएगा रंगपंचमी महोत्सव, होगी गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति, महोत्सव को लेकर किया अभ्यास

हुब्बल्ली के गोकुल रोड स्थित राजेश्वर भवन परिसर में रंगपंचमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर 18 मार्च को सायं 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक परम्परागत गेर नृत्य समेत अन्य आयोजन होंगे। महाप्रसादी के विशेष सहयोगी केवलराम बागलोप, धन्नाराम बागलोप एवं ओमराम कोंदली कल्याणपुर हैं। श्री आंजणा पटेल समाज सेवा संघ हुब्बल्ली-धारवाड़ के अध्यक्ष चोपाराम काग एवं सचिव वगताराम चौधरी पारलू समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में लगे हुए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
हुब्बल्ली में रंच पंचमी से पहले गेर महोत्सव में शामिल होने वाली टीमों ने अभ्यास किया।

हुब्बल्ली में रंच पंचमी से पहले गेर महोत्सव में शामिल होने वाली टीमों ने अभ्यास किया।

पांच टीमें देंगी प्रस्तुति
श्री आंजणा पटेल समाज सेवा संघ हुब्बल्ली-धारवाड़ के सचिव वगताराम चौधरी पारलू ने बताया कि गेर महोत्सव में पांच टीमें भाग लेंगी। इसमें मोटाराम मालवी गेर नृत्य टीम, राजेश्वर गेर नृत्य टीम, भीनमाल पटेल युवा गेर टीम, शांतिनाथ महाराज गेर मंडल एवं मोटाराम मालवी आंगी गेर शामिल होंगी। विभिन्न टीमों की ओर से पिछले कई दिनों से प्रैक्टिस की जा रही है।

ढोल व थाली की थाप पर नृत्य
उन्होंने बताया कि ढोल व थाली की थाप पर गेर नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। उत्साह व उमंग के साथ गेर नृत्य किया जाएगा। होली का त्योहार गेर नृत्य के प्रदर्शन के बिना अधूरा लगता है। गेर नृत्य राजस्थान का सुन्दर एवं प्रसिद्ध लोक नृत्य है। गेर भी अपने आप में बेहद अनुठी है। राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में आज भी गेर परम्परागत रूप से खेली जाती है। गेर नृत्य सदियों पुराना है और पीढ़ी दर पीढ़ी चलता आ रहा है। चौधरी आंजणा पटेल समाज ने गेर नृत्य की परम्परा को दक्षिण में भी कायम रखा है। हमारी संस्कृति ही हमारी विरासत हैं और हमें इसे संजोए रखने में सहयोग जरूर करना चाहिए।

Story Loader