
धारवाड़ स्थित ऐतिहासिक सोमेश्वर मंदिर का भव्य बाहरी दृश्य।
मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में
इतिहासकारों के अनुसार, सोमेश्वर मंदिर का निर्माण 10वीं शताब्दी में अलूप वंश के राजाओं द्वारा कराया गया था। बाद में इसका प्रशासन बनवासी के कदंब और चोल शासकों के अधीन रहा। 15वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य के राजा इम्मडी देवराय के शासनकाल में मंदिर का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया था।
खंभों पर सुंदर नक्काशी
मंदिर की स्थापत्य कला इसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में गिनी जाती है। समय के साथ बाहरी स्वरूप में परिवर्तन हुए, लेकिन गर्भगृह, प्राचीन शिवलिंग, नंदी प्रतिमा और रंगमंडप के स्तंभ आज भी अपनी मूल ऐतिहासिक पहचान को संजोए हुए हैं।
खूबसूरती को बढ़ाता तालाब
मंदिर परिसर में स्थापित महिषासुर मर्दिनी और चतुर्भुज गणपति की दुर्लभ प्रतिमाएं भी विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। मंदिर के ठीक सामने स्थित तालाब इसकी सुंदरता को और बढ़ाता है। स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह स्थल शाल्मला नदी के उद्गम स्थान के रूप में भी प्रसिद्ध है।
महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन
मंदिर के पुजारी ईश्वर ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में प्रतिदिन आरती, पूजा और अन्य धार्मिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
Updated on:
23 May 2026 09:29 pm
Published on:
23 May 2026 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
