
कोल्हापुर की महापौर बनी सुरमंजिरी लाटकर
कोल्हापुर
कोल्हापुर महानगरपालिका के 49वें महापौर पद पर सुरमंजिरी राजेश लाटकर और 45वें उपमहापौर पद पर संजय वसंतराव मोहिते का चयन हुआ। पीठासीन अधिकारी तथा जिलाधिकारी दौलत देसाई ने इस संबंध में जानकारी दी।
महापौर पद के लिए सुरमंजिरी लाटकर और भाग्यश्री शेटके ने नामांकन दाखिल किए थे। पीठासीन अधिकारी ने नामांकनों की जांच कर दोनों नामांकन वैध होने की बात कही और नामांकन वापस लेने के लिए 15 मिनट का समय दिया। इसमें किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद हाथ ऊपर उठाकर इसके लिए मतदान किया गया। इसमें लाटकर को 43 और शेटके को 32 मत मिले। इसके बाद पीठासीन अधिकारी ने महापौर पद पर लाटकर के चयन की घोषणा की। इस बीच उपमहापौर पद के लिए संजय वसंतराव मोहिते और कमलाकर यशवंत भोपले का नामांकन दाखिल हुआ। इसके लिए मतदान किया गया, जिसमें मोहिते को 43 और भोपले को 32 मत मिले। इसके बाद पीठासीन अधिकारी दौलत देसाई, आयुक्त डॉ. मल्लिनाथ कलशेट्टी, अतिरिक्त आयुक्त नितिन देसाई और पार्षदों ने नए महापौर और उपमहापौर का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया।
पांच पार्षद रहे अनुपस्थित
चुनाव के समय शिवसेना के चार पार्षद और ताराराणी आघाड़ी के एक पार्षद अनुपस्थित रहे।
महाशिवआघाड़ी के महापौर, उपमहापौर
राज्य में भले ही महाशिवआघाड़ी की स्थापना हो गई हो लेकिन सरकार को लेकर अभी तक कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। इसके बावजूद कोल्हापुर में कांग्रेस-राष्ट्रवादी और शिवसेना के गठबंधन से महापौर, उपमहापौर जरूर बन गए हैं।
Published on:
21 Nov 2019 08:29 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
