
करणसिंह उचियारड़ा
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे करणसिंह उचियारड़ा को महाराष्ट्र चुनाव-2024 के लिए सांगली विधानसभा क्षेत्र का को-आर्डिनेटर नियुक्त किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के निर्देश पर राष्ट्रीय वॉर रूम चेयरमैन एस. शशिकांत सेंथिल ने उचियारड़ा को को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। यहां प्रवासी मतदाता भी बड़ी संख्या में है। जोधपुर लोकसभा चुनाव के बाद उचियारड़ा ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब व हरियाणा में भी कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार की जिम्मेदारी संभाली थी। पिछले महीने उन्हें राजस्थान में देवली-उनियारा विधानसभा उप चुनाव का प्रभारी बनाया गया था। सांगली विधानसभा चुनाव के लिए को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने के बाद उचियारड़ा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं, इसके लिए निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य करके कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है।
कांग्रेस नेताओं का जताया आभार
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी.वेणुगोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा का आभार जताया।
Published on:
04 Nov 2024 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allहुबली
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
