11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेएसएस के विकास में विश्वेशतीर्थ स्वामी की अहम भूमिका

जेएसएस के विकास में विश्वेशतीर्थ स्वामी की अहम भूमिका-डॉ. वीरेंद्र हेग्गड़े ने पेजावरमठ स्वामी की प्रतिमा का किया अनावरणधारवाड़

less than 1 minute read
Google source verification

हुबली

image

S F Munshi

Jan 31, 2020

जेएसएस के विकास में विश्वेशतीर्थ स्वामी की अहम भूमिका

जेएसएस के विकास में विश्वेशतीर्थ स्वामी की अहम भूमिका

धारवाड़
धर्मस्थल के धर्माधिकारी डॉ. वीरेंद्र हेग्गड़े ने कहा है कि दिवंगत पेजावरमठ के विश्वेशतीर्थ स्वामी ने जेएसएस शिक्षा समिति के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे धारवाड़ के विद्यागिरी स्थित जनता शिक्षण समिति (जेएसएस) परिसर में दिवंगत विश्वेशतीर्थ स्वामी की प्रतिमा का अनावरण कर बोल रहे थे।
डॉ. हेग्गड़े ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को विश्वेशतीर्थ स्वामी के व्यक्तित्व की जानकारी मिलनी चाहिए। स्वामीजी ने गत 47 वर्षों से डॉ. एन. वज्रकुमार के नेतृत्व में जेएसएस की विद्या संस्थाएं विकसित हो रही हैं। स्वामीजी हमारे साथ नहीं हैं की भावना नहीं आए इस दिशा में यहां पर उनकी प्रतिमा प्रतिष्ठापित की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जनता शिक्षण समिति की प्रशासनिक मंडली के निर्णय से पेजावर मठाधीश विश्वेशप्रसन्न तीर्थ स्वामी को जनता शिक्षण समिति का अध्यक्ष चयनित किया गया है।
विश्वेशतीर्थ स्वामी की प्रतिमा तैयार करने वाले प्रकाश दासनूर दम्पती को डॉ. वीरेंद्र हेग्गड़े ने आशीर्वाद दिया। विश्वेशतीर्थ स्वामी की प्रतिमा के निकट बाल गोपाल वेशधारी बच्चों ने सभी को आकर्षित किया।
समारोह में जेएसएस के सचिव डॉ. एन. वज्रकुमार, जेएसएस के वित्त अधिकारी डॉ. अजित प्रसाद, प्रशासनिक मंडली के सदस्य श्रीकांत केम्तूर, रमेश शेट्टी, एम.एन. तावरगेरी, जेएसएस शिक्षा संस्थाओं के प्रमुख आदि उपस्थित थे।