23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा जहां सीट बरकरार रखने को बेताब, कांग्रेस को उम्मीद कि उसे सत्ता में रहने का लाभ मिलेगा

पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में कांग्रेस ने ली थी लीड, इस बार मुकाबला दिलचस्प रहने के आसार भाजपा विधायक बसवराज बोम्मई के इस्तीफे के कारण हो रहा चुनाव, लोकसभा सदस्य चुने गए हैं बोम्मई शिग्गांव विधानसभा उप चुनाव

2 min read
Google source verification
election

election

कर्नाटक के शिग्गांव विधानसभा उप चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही इलाके में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा जहां हाई-प्रोफाइल सीट को बरकरार रखना चाहेंगी वहीं कांग्रेस इस उम्मीद में है कि उसे पार्टी के प्रदेश में सत्ता में होने के लाभ मिलेगा। इस बीच दोनों दलों की ओर से उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भाजपा विधायक बसवराज बोम्मई के इस्तीफे के कारण शिग्गांव विधानसभा के लिए उप चुनाव हो रहे हैं। बोम्मई हावेरी से लोकसभा सदस्य चुने गए हैं। धारवाड़ संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाली इस विधानसभा सीट पर भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनावों में करीब 36 हजार मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। हालांकि हालिया लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विनोद असूती से 8598 मतों से पिछड़ गए थे। ऐसे में अब उप चुनाव के दिलचस्प रहने के आसार बन रहे हैं। पिछले चुनाव के पैटर्न को देखा जाएं तो कांग्रेस अमूमन यहां से मुस्लिम उम्मीदवार को मैदान में उतारती रही है। हालांकि इस बार पार्टी अपनी रणनीति में बदलाव भी कर सकती हैं और असूती को मैदान में उतार सकती है। असूती ने कांग्रेस के टिकट पर पिछला लोकसभा चुनाव लड़ा था। असूती कुरुबा समुदाय से आते हैं। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या भी इसी समुदाय से है।

लगाचार चार बार विधायक चुने गए भाजपा के बोम्मई
वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के बसवराज बोम्मई को 100016 मत जबकि कांग्रेस के पठान याशिरहमदखान को 64038 मत मिले। जेडीएस के शशिधर येलिगर 13928 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बसवराज बोम्मई को 83858 मत जबकि कांग्रेस के सैयद अजीमपीर खादरी को 74603 मत मिले। 2013 के चुनाव में भाजपा के बसवराज बोम्मई को 73007 मत जबकि कांग्रेस के खादरी सैयद अजीमपीर ने 63504 मत प्राप्त किए। 2008 के चुनाव में भाजपा के बसवराज बोम्मई को 63780 मत तथा कांग्रेस के खादरी सैयद अजीमपीर को 50918 मत मिले।

शिग्गांव विधानसभा से कब कौन जीता
2023- बसवराज बोम्मई- भाजपा
2018- बसवराज बोम्मई- भाजपा
2013- बसवराज बोम्मई- भाजपा
2008- बसवराज बोम्मई- भाजपा
2004- सिन्धुरा राजशेकर- निर्दलीय
1999- सैयद अजीमपीर खादरी- जेडीएस
1994- मंजूनाथ कुन्नूर- कांग्रेस
1989- मंजूनाथ कुन्नूर- कांग्रेस
1985- नीलकंठगौडा वीरनगौडा पाटिल- निर्दलीय
1983- नदफ मोहम्मद कासिमसाब- कांग्रेस
1978- नदफ मोहम्मद कासिमसाब- कांग्रेस (इंदिरा)