मुख्यमंत्री जगन चित्तूर जिले के नगरी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहद अजीब है कि जिस व्यक्ति ने एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा और उनसे सत्ता छीनी, वह राजनीतिक लाभ के लिए कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर रहा है।
चित्तूर. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू पर तीखा हमला करते कहा कि उनका जीवन पीठ में छुरा घोंपने, साजिशों और झूठ से भरा है। दरअसल नायडू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की 100 रुपए के सिक्के के अनावरण कार्यक्रम में दिल्ली भाग लेने गए थे। इधर जगन ने उन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सत्ता हथियाने के लिए टीडीपी संस्थापक की पीठ में छुरा घोंपा था।
मुख्यमंत्री जगन चित्तूर जिले के नगरी में सार्वजनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेहद अजीब है कि जिस व्यक्ति ने एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा और उनसे सत्ता छीनी, वह राजनीतिक लाभ के लिए कार्यक्रम में शामिल होकर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि उन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए अपने ससुर एनटीआर की पीठ में छुरा घोंपा। दिवंगत नेता की स्थापित पार्टी को हाईजैक कर लिया और यहां तक कि उनकी मौत के लिए भी जिम्मेदार हैं।
जगन ने कहा कि नायडू को अपनी ताकत और अपने बेटे पर विश्वास नहीं है इसलिए उन्होंने अभिनेता पवन कल्याण को शामिल किया। उन्होंने कहा कि जब हम तीन बार मुख्यमंत्री बने नायडू के शासन के बारे में सोचते हैं तो एक भी योजना हमारे दिमाग में नहीं आती है।
स्वर्ग का वादा कर नरक में धकेला
मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू, जिन्होंने चुनाव से पहले लोगों को स्वर्ग का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें नरक की ओर धकेल दिया, उन्हें अपनी ही पार्टी या अपने बेटे पर विश्वास नहीं है। इसलिए झूठ फैलाने और सरकार व सत्तारूढ़ दल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विकास पर दे रहे जोर
उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार 'राज्य में विकास पिछड़ गया है' पर आपत्ति जताई; मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसके लिए पारिवारिक चिकित्सक कार्यक्रम और ग्राम क्लीनिक शुरू करने, विशेष चिकित्सक के रिक्त पदों को भरने, 17 नए चिकित्सा केंद्रों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। 4 नए समुद्री बंदरगाह और 10 मछली पकड़ने के बंदरगाह के अलावा राज्य को लगातार तीन वर्षों तक ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) में नंबर 1 स्थान पर रखा गया है। दूसरी ओर हमारी सरकार ने अपने चुनावी घोषणापत्र को भगवद गीता, बाइबिल और कुरान के रूप में मानते हुए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में अब तक 2,33,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।