1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के विनोद कुमार यादव ने हैदराबाद में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पदग्रहण किया

विनोद कुमार यादव दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक रह चुके हैं...

less than 1 minute read
Google source verification
vinod kumar file photo

vinod kumar file photo

(हैदराबाद): वीके यादव ने हैदराबाद में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन का पदभार ग्रहण कर लिया है। यादव को अश्विनी लोहानी के स्थान पर मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने चयन किया था। मंगलवार को लोहानी की सेवानिवृत्ति हुई। पदभार ग्रहण करने के बाद वीके यादव ने कहा कि सुरक्षित यात्रा और ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। यात्रियों की सुविधाओं में इजाफे पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। ट्रैन की एवरेज स्पीड को बढ़ाना है।


विनोद कुमार यादव 1987 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स के अलावा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बे.ई की उपाधि प्राप्त है। इससे पहले उन्होंने रेलवे में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी है। उत्तरप्रदेश के वासी यादव ने दक्षिण मध्य रेलवे के चहुमुखी विकास में विशेष योगदान दिया है। यात्री सुरक्षा और स्वच्छता पर उनका विशेष ध्यान रहा है। दमरे को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में यादव की विशेष भूमिका रही है। यादव उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और यूपी में उन्होंने रेलवे के विभिन्न पदों पर काम किया है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के बाद यादव रेल सर्विसेज में चयनित हुए।

Story Loader