6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेलंगाना में भाजपा जीती तो बनेगा पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री: शाह

गृहमंत्री की जनगर्जना सभा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification
तेलंगाना में भाजपा जीती तो बनेगा पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री: शाह

तेलंगाना में भाजपा जीती तो बनेगा पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री: शाह

सूर्यापेट. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तेलंगाना में घोषणा किया कि अगर राज्य में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो पिछड़ा वर्ग से मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। शाह ने जिला मुख्यालय में आयोजित जन गर्जना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस दोनों परिवार केंद्रित पार्टियां हैं और राज्य के लोगों के हितों को पूरा नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव चाहते हैं कि उनके बेटे रामाराव अगले मुख्यमंत्री बनें, जबकि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखती हैं। वे परिवार कल्याण को प्राथमिकता देते हैं। जो लोग अपने परिवार कल्याण के लिए समर्पित हैं, जरूरी नहीं है कि वे आम लोगों की भलाई के लिए काम करें। हालांकि, भाजपा गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
बीआरएस और केसीआर का उल्लेख करते हुए, शाह ने सवाल किया,“2014 के बाद से किए गए वादों का क्या हुआ। चंद्रशेखर राव! आपने एक दलित को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ? दलितों के लिए तीन एकड़ जमीन कहां है? बजट में दलितों के लिए 50,000 करोड़ रुपये के आवंटन का क्या हुआ? सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लिए 10 हजार रुपये क्यों नहीं आवंटित किए? उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना की, तेलंगाना के लिए लंबे समय से लंबित सम्मक्का-सरक्का आदिवासी विश्वविद्यालय को मंजूरी दी और हल्दी बोर्ड को मंजूरी दी।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमने दोनों राज्यों के बीच विवाद को सुलझाने के लिए कृष्णा जल विवाद न्यायाधिकरण नियुक्त किया। हमने 40 लाख किसानों के खातों में सीधे 9,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए, प्रत्येक खाते में 6,000 रुपये डाले। हमने जल जीवन मिशन के माध्यम से पीने योग्य पानी उपलब्ध कराया, गरीबों के घरों में शौचालय का निर्माण किया और 1.9 करोड़ परिवारों को मुफ्त चावल प्रदान किया।