31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पालक खाने से आंखों की रोशनी रहेगी सलामत, पढ़ें यमी रेसिपी

पालक खाने से न केवल शरीर में खून की कमी पूरी होती है, बल्कि यह आंखों की रोशनी कायम रखने में भी मदद करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 21 Dec 2017, 10:33 AM IST

corn palak paneer roll

corn palak paneer roll

पालक खाने से न केवल शरीर में खून की कमी पूरी होती है, बल्कि यह आंखों की रोशनी कायम रखने में भी मदद करती है। यहां पढ़ें पालक और कॉर्न से बनने वाली दो यमी स्नैक रेसिपी -

कॉर्न पालक पनीर रोल

सामग्री -

पालक के बड़े पत्ते - 8 से 10
पनीर ग्रेट किया हुआ - 1/2 कप
कॉर्न के दाने क्रश किए हुए - 1/2 कप
गर्म मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
मैदा - 6 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

यूं बनाएं -

ग्रेट किया हुआ पनीर, गर्म मसाला, कॉर्न के दाने, लाल मिर्च पाउडर मिला लें। मैदे में पानी की मदद से गाढ़ा घोल बना लें। जरा सा नमक भी डाल दें। पालक के पत्ते पर कॉर्न का मिक्सचर रखकर इसे हल्के हाथों रोल करें। इसे मैदे के घोल में डालकर डीप फ्राई कर लें। चाट मसाला बुरक कर सर्व करें।

कॉर्न चीज लॉली पॉप

सामग्री -

आलू (मैश्ड) - 2
कॉर्न - 1/2 कप
चीज (ग्रेट किया हुआ) - 2 बड़ा चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 छोटा चम्मच
कॉर्न फ्लोर - एक बड़ा चम्मच
हरा धनिया बारीक कटा - एक बड़ा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तलने के लिए तेल,
आइसक्रीम स्टिक्स

यूं बनाएं -

एक बाउल में चीज और तेल को छोडक़र बाकी सारी सामग्री मिला लें और अच्छी तरह से मैश कर लें। आलू के पेड़े बनाकर अंदर चीज की स्टफिंग करें। पेड़े को पांच मिनट तक फ्रिज में रखें। फ्रिज से निकालकर स्टिक्स लगाकर डीप फ्राई करें। किसी भी चटनी के साथ सर्व करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।