31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टार्टर्स में परोसें दही के कबाब रोल्स

स्टार्टर्स में या नाश्ते में दही के कबाब रोल्स परोसे जा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 3 Jan 2018, 1:04 PM IST

dahi kabab rolls

dahi kabab rolls

इन्हें आप दही रोल्स या दही के शोले के नाम से भी जानते होंगे। स्टार्टर्स में या नाश्ते में दही के कबाब रोल्स परोसे जा सकते हैं। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं। वहीं इसे बनाना भी आसान है। यहां पढ़ें दही के कबाब रोल्स बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ब्रेड -6
हंग कर्ड - 1 कप
पनीर - 100 ग्राम
गाजर - ½ कप (बारी कटी हुई)
शिमला मिर्च - ½ कप (बारीक कटी हुई)
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
काली मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
नमक - ½ छोटी चम्मच से थोडा़ ज्यादा या स्वादानुसार
मैदा - 2 टेबल स्पून
तेल - तलने के लिए

विधि -

एक बड़े प्याले में हंग कर्ड निकाल लीजिए। इसमें पनीर को कद्दूकस करके डाल दीजिए। साथ में बारीक कटी हुई गाजर, बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, काली मिर्च और नमक डालकर मिक्स कर लीजिए।

मैदा में थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक पतला घोल बनाकर तैयार लीजिए। ब्रेड के किनारे चाकू की सहायता से काटकर अलग कर दीजिए, इसके बाद, एक ब्रेड लीजिए, उसे बेलन की सहायता से दबाव देते हुए बेल लीजिए।

बेली हुई ब्रेड पर १ चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और ब्रेड के किनारों पर मैदे का घोल लगाकर ब्रेड को रोल कर लीजिए। ब्रेड के किनारों को चिपकाने के लिए ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट पर रखकर एक बार फिर से रोल कर लीजिए। फिर, रोल के दोनों किनारों को हल्के हाथों से दबाते हुए एक दूसरे की विपरित दिशा में मोड दीजिए।

ब्रेड रोल अच्छे से चिपक कर तैयार है, ब्रेड रोल को पॉलीथिन शीट से निकालकर प्लेट में रख लीजिए। इसी तरह से सारे ब्रेड रोल इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए।

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार रोल उठाइए और गरम तेल में डालिए। रोल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब ३ से ४ या एक बार में जितने रोल कढा़ही में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए। रोल को कलछी से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलिए। एक बार के ब्रेड रोल तलने में ३ से ४ मिनिट का समय लग जाता है।

तले हुए दही ब्रेड बॉल निकालकर प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिए। सारे रोल इसी तरह से तलकर तैयार कर लीजिए। गरमागरम क्रिस्पी और टेस्टी दही के शोले बनकर तैयार हैं, इन्हें काट कर सर्व कीजिए। दही ब्रेड रोल को हरे धनिए की चटनी, टोमॅटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।