1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाश्ते में खाएं ढोकला इडली

इडली ढोकला दिखने में तो इडली जैसा है, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 20 May 2018, 1:14 PM IST

Dhokla Idli recipe

Dhokla Idli recipe

इडली ढोकला दिखने में तो इडली जैसा है, लेकिन इसका स्वाद काफी अलग होता है। इसमें ढोकले वाला स्वाद नहीं आता, लेकिन आपको इसका टेस्ट जरूर पसंद आएगा। इसे बनाना भी आसान है और यह झटपट तैयार हो जाता है। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। यहां पढ़ें ढोकला इडली की रेसिपी -

सामग्री -

बेसन - १ कप (१५० ग्राम)
सूजी - १/२ कप (७५ ग्राम)
दही - ३/४ कप
हल्दी पाउडर - १/४ छोटी चम्मच
ताजा नारियल - २ टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया - १-२ टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
तेल - ३-४ टेबल स्पून
राई - १/२ छोटी चम्मच
करी पत्ता - १५-२०
चीनी - ३ छोटी चम्मच
ईनो साल्ट - ३/४ छोटी चम्मच
नमक - ३/४ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
अदरक का पेस्ट - १/२ छोटी चम्मच
नीबू - १

विधि -

किसी बड़े प्याले में बेसन को छान कर ले लीजिए। बेसन में सूजी और दही डालकर मिला लीजिए, पानी डालकर गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए। घोल में नमक, अदरक का पेस्ट और २ चम्मच नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए। २ छोटे चम्मच चीनी, १/४ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर मिला लीजिए।

बेसन के घोल को १० मिनिट के लिये ढककर रख दीजिए ताकि बैटर फूल कर सैट हो जाएगा। बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, २ कप पानी डालिए और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिए रख दीजिए।

इडली स्टैन्ड निकालिए साफ कीजिए और खानों में तेल लगाकर चिकना कीजिए।

बैटर में ईनो फ्रूट सॉल्ट डाल कर उसे अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिए और चमचे से इडली स्टैन्ड के खानों में बराबर बराबर मिश्रण भरिए, सारे खाने भर कर इन्हें इडली स्टैन्ड में लगा लीजिए। इडली पकने के लिए स्टैन्ड को पानी भरे बर्तन में रखिए। बरतन का ढक्कन बन्द कर दीजिए।

गैस मीडियम से अधिक रखें, ताकि पानी में उबाल हमेशा बना रहे। बैटर को १५ मिनिट तक भाप में पकाएं। इसके बाद इसे चैक कीजिए, इसे चैक करने के लिए पके हुए ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिए, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है। इडली ढोकला बनकर तैयार है।

गैस बन्द कर दीजिए, ढोकला का स्टैंड बर्तन से निकालिए, ठंडा कीजिए और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग कीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए।

तड़का लगाएं

छोटी कढ़ाई में २-३ छोटे चम्मच तेल डालिए, तेल गरम होने के बाद, राई डालिए, राई तड़कने के बाद करी पत्ता डाल दिजिए और हल्का सा तलिए, अब इसमें आधा कप पानी डाल दीजिए, नमक और चीनी भी डाल दीजिए। उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिए, इस तड़के को चम्मच से इडली ढोकले के ऊपर डालिए। हरा धनिया और कद्दूकस किए हुए नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइए। इडली ढोकला को टमैटो सॉस, हरे धनिये की चटनी, नारियल की चटनी या अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसिए और खाइए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।