31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में ही बना सकते हैं रायते के लिए मसाला बूंदी

रायते के लिए मसाला बूंदी खत्म हो गई है और बाजार जाने का समय नहीं है तो आप घर में भी मसाला बूंदी बना सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:49 PM IST

masala boondi

masala boondi

रायते के लिए मसाला बूंदी खत्म हो गई है और बाजार जाने का समय नहीं है तो आप घर में भी मसाला बूंदी बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है और आप इसे ज्यादा मात्रा में बना कर अगली बार के इस्तेमाल के लिए भी रख सकते हैं। यहां पढ़ें मसाला बूंदी बनाने का आसान सा तरीका -

सामग्री -

बेसन - 1 कप (125 ग्राम)
तेल - 1 टेबल स्पून
करी पत्ते - 15-20
नमक - 1/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
तेल - तलने के लिए

विधि -

एक प्याले में बेसन निकाल लीजिए और थोड़ा सा पानी डालकर घोल लीजिए। इस घोल को गुठलियां समाप्त होने तक फैंटते रहिए। (एक बार में ही बहुत सारा पानी मत डाल दीजिए वरना गुठलियों को खत्म करने में मुश्किल होगी) घोल में थोड़ा सा पानी और डाल दीजिए और मिक्स कीजिए अब इसमें 1 टेबल स्पून तेल डाल कर इस घोल को और खूब अच्छे से 4 से 5 मिनिट तक फैंट लीजिए। इस घोल को बनाने में पौना कप पानी लग जाता है। अब, घोल को 10 मिनिट तक सैट होने रख दीजिए।

10 मिनिट बाद घोल तैयार है, घोल को फिर से फैंटिए और साथ ही साथ कड़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने रख दीजिए। थोड़ी देर बाद, तेल में घोल की कुछ बूंदे डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ या नहीं। अगर बूंदी तुरंत ऊपर तैरकर आ जाएं तो तेल पर्याप्त रूप से गरम है। अब, कड़ाई के ऊपर एक कलछी पकड़िए और इस पर थोडा़ बेसन का घोल डाल दीजिए। बूंदी अपने आप तेल में गिर जाएंगी।

बूंदी को गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम गरम तेल में तल लीजिए। बूंदी अच्छी क्रिस्पी सिक कर तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और बचे हुए घोल से भी, इसी प्रकार बूंदी तैयार कर लीजिए। एक बार की बूंदी तलने में ३-४ मिनिट का समय लग जाता है।

बूंदी में मसाला मिलाएं
पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए। अब इस तेल में करी पत्ता डाल कर तड़क लीजिए, पत्तों को धीमी आंच पर ही अच्छे से क्रिस्प होने तक तलना है। पत्ते क्रिस्प होकर तैयार हैं इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए और पूरी तरह से ठंडा होने दीजिए। करी पत्ता ठंडा होने के बाद इन्हें क्रश कर लीजिए। अब इसमें नमक और लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लीजिए और यह मसाला बूंदी में डाल कर मिला दीजिए। नमकीन मसाला बूंदी परोसने के लिए तैयार हैं। बूंदी को आप स्टोर करके पूरे ६ महीने तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं।

बूंदी को पूरी तरह से ठंडा हो जाने के बाद बिना कोई मसाला डाले किसी भी एयर टाइट कंटेनर में डाल कर स्टोर कर सकते हैं या इसमें मसाला डालकर भी इसे स्टोर कर सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।