31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डिनर में परोसें नारियल वाले चावल

नारियल वाले चावल दक्षिण भारतीय रेसिपी है और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। घरों में आमतौर पर बनने वाले चावल से इनका स्वाद काफी अलग होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 22 Jul 2018, 4:55 PM IST

nariyal rice

nariyal rice

नारियल वाले चावल दक्षिण भारतीय रेसिपी है और यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं। घरों में आमतौर पर बनने वाले चावल से इनका स्वाद काफी अलग होता है। इसे सांभर के साथ या किसी भी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ एंजॉय किया जा सकता है। यहां पढ़ें नारियल वाले चावल की रेसिपी -

सामग्री -

बासमती चावल - 3 कप (पके हुए)
ताजा नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
मूंगफली का तेल - 2 टेबल स्पून
मूंगफली के दाने - 1/4 कप (भुने और छिले हुए)
हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
काली सरसों के दाने - ½ छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
चना दाल - ½ छोटी चम्मच
उड़द दाल - 1 छोटी चम्मच
करी पत्ते - 10-12
सूखी लाल मिर्च - 1
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए। तेल में सरसों के दाने डालकर तड़का लीजिए। सरसों के तड़कने पर इसमें जीरा, चना दाल और उड़द दाल डालकर हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिए। दालें ब्राउन होने पर इसमें करी पत्ते डालकर हल्का सा भून लीजिए। इसके बाद, इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और लाल मिर्च को मोटा-मोटा तोड़कर डाल दीजिए। मसाले को चला दीजिए।

मसाले में ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर हल्का सा भून लीजिए। मसाले में मूंगफली के दाने डालकर हल्का सा भून लीजिए। फिर इसमें नमक और पके हुए चावल डाल दीजिए। चावल को मसाले में मिलाते हुए 2-3 मिनिट पका लीजिए।

कोकोनट फ्राईड राईस बनकर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए और इसे प्याले में निकाल लीजिए। फ्राइड राइस को हरे धनिए से गार्निश कीजिए। स्वाद से भरपूर इन कोकोनट फ्राईड राईस को पापड़, चटनी, अचार या दही के साथ परोसा जा सकता है।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।