1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम की भूख को मिटाने के लिए खाएं उत्तपा

शाम की भूख को मिटाने के लिए खाएं उत्तपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 21 May 2018, 3:37 PM IST

Uttapa recipe

Uttapa recipe

यह बहुत ही स्वादिष्ट और हैल्दी रेसिपी है। सूची से बना उत्तपा आपकी शाम की भूख को मिटा सकता है। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं। बच्चे इसे टमेटो कैचअप के साथ स्वाद लगा कर खाते हैं। इसे बनाना भी आसान है और इसे आप झटपट बना सकते हैं। यहां पढ़ें उत्तपा बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

1 कप सुजी
4 टेबल-स्पून दही
1 टेबल-स्पून तेल
नमक स्वादअनुसार
3 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ टमाटर
3 टेबल-स्पून बारीक कटी हुई प्याज़
2 टी-स्पून बारीक कटी हुई हरी मिर्च
3 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
तेल , पकाने के लिए

परोसने के लिए
नारियल कि चटनी

विधि -

एक गहरे बाउल में सुजी, दही, नमक और १ कप पानी को डालकर अच्छी तरह मिला लें। ढ़क्कन से ढककर 1 घंटे के लिए रख दें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें, उसपर थोड़ा पानी छिड़के (तवे पर तुरंत तड़के की आवाज आनी चाहिए) और कपड़े से पोंछ लें। तवे पर चम्मच भर घोल डालें और 125 मिमी (5 इंच) व्यास के मोटे गोल आकार में फैला लें।

उपर और किनारों पर तेल डालकर मध्यम आंच पर 1 मिनट तक पका लें। ऊपर से 1/2 टेबल-स्पून प्याज, 1/2 टेबल-स्पून टमाटर, 1/2 टेबल-स्पून धनिया और 1/4 टी-स्पून हरी मिर्च अच्छी तरह छिड़क दें। पलटकर दुसरी ओर से सुनहरा होने तक पका लें। विधी को दोहराकर 5 और उत्तपे बना लें। नारियल चटनी के साथ तुरंत परोसें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।