
राशिफल : इस राशि के भाग्योदय का आया समय, राजनीति में भी मिलेगी अपार सफलता
इंदौर. आज के दिन कई राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी। वृषभ राशि वालों के लिए भाग्योदय का समय है। साथ ही मिथुन राशि वाले जातक राजनीति में मनचाही सफलता प्राप्ता कर सकते हैं। ज्योतिषी पं. श्यामनारायण व्यास के मुताबिक तुला राशि वालों के लिए सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मेष : आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
वृषभ : पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें, निश्चित सफल होंगे।
मिथुन : नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।
कर्क : आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है।
सिंह : वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौंदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या : बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
तुला : सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।
वृश्चिक : कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है।
धनु : धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर : रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराए नहीं अपने ईष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कुम्भ : नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार में विस्तार के योग हैं।
मीन : नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन सलाह ले। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते है। खुद को परिपक्व करें।
Published on:
13 Feb 2019 10:07 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
