इंदौर

1962 का रिकॉर्ड टूटा : इंदौर में बरसा 13 इंच पानी, हेरिटेज ट्रेन निरस्त, यशवंत सागर के गेट खोले, 24 घंटे रेड अलर्ट VIDEO

मौसम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में 8 इंच का अंतर है।

2 min read
Sep 16, 2023
1962 का रिकॉर्ड टूटा : इंदौर में बरसा 13 इंच पानी, हेरिटेज ट्रेन निरस्त, यशवंत सागर के गेट खोले, 24 घंटे रेड अलर्ट VIDEO

इंदौर. सितंबर में बारिश ने 61 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। 20 सितंबर 1962 को इंदौर में 6.5 इंच बरसात हुई थी, लेकिन शुक्रवार और शनिवार को ये आकड़ा टूट गया। शुक्रवार को शाम 5 बजे से शनिवार की रात 11 बजे के बीच में 13 इंच बरसात नापी गई। ये आंकड़ा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के रिगल चौराहा स्थित लगे वर्षा मापी यंत्र का है। हालांकि मौसम विभाग का आकड़ा इससे दो इंच कम है यानी 11 इंच बरसात नापी गई। दूसरी तरफ मौसम विभाग के सुबह 8.30 बजे से 24 घंटे का बरसाती आंकड़ा देखेंगे तो वह 6.75 होगा जो कि 61 साल पुरानी गिरा। मौसम व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों में 8 इंच का अंतर है।

बारिश के चलते हेरिटेज ट्रेन निरस्त

भारी बारिश के चलते रेलवे ने ऐहतियात के तौर पर हेरिटेज ट्रेन को निरस्त किया। शनिवार को पातालपानी से कालाकुंड को जाने वाली ट्रेन नहीं चली। रेलवे सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार से रविवार को ट्रेन का संचालन करता है। शनिवार को ट्रेन नहीं चली। रविवार के लिए रेलवे ने स्थिति स्पष्ट नहीं की है। अगर रविवार को भी तेज बारिश हुई तो ट्रेन निरस्त की जा सकती है।

अगले 24 घंटे में भी हाई अलर्ट पर

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भी इंदौर में रेड अलर्ट घोषित किया हुआ है। इंदौर के अलावा मंदसौर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, देवास जिलों में बिजली, आकस्मिक बाढ़ के साथ अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 18 सितंबर के बाद सभी जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावनाएं जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

इंदौर संभाग में हुई भारी बरसात को लेकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संभागायुक्त मालसिंह भयडिया से चर्चा की। उन्होंने संभाग के सभी जिलों में जल जमाव व नदी नालों की स्थिति पर समीक्षा की। गौरतलब है कि तीन-तीन घंटे में सभी जिलों की टीम हालात की जानकारी प्रदेश स्तर पर भेज रही है।

Published on:
16 Sept 2023 10:50 pm
Also Read
View All

अगली खबर