3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

13 हजार किसानों के 61 करोड़ रुपए होंगे माफ, इस दिन होगी बैठक

फिर शुरू होगी किसानों के कर्ज माफी प्रक्रिया

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Jun 02, 2019

इंदौर. आचार संहिता समाप्त होते ही प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कर्ज माफी योजना की प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। इंदौर जिला प्रशासन ने 13 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 61 करोड़ रुपए मांग की है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में एक लाख पांच हजार किसानों ने मुख्यमंत्री कर्ज माफी योजना के तहत आवेदन किया था। इनमें से 98 हजार आवेदन योग्य पाए गए। आम चुनाव से पहले इनमें से 24,243 किसानों के कर्ज माफ किए गए। हालांकि सरकार ने पहले फेज में 50 हजार रुपए तक के कर्ज माफ किए। इनमें राष्ट्रीयकृत बैंक के 814 किसानों के 2.11 करोड़ रुपए और सहकारी बैंकों में 10489 किसानों के 28.26 करोड़ रुपए के कर्ज माफ हुए।

दूसरे चरण के लिए कृषि विभाग ने 60.61 करोड़ की राशि की डिमांड शासन को भेजी है। इसमें 1184 नियमित खाताधारक किसानों का 2.71 करोड़ रुपए कर्ज माफ होगा, वहीं 12695 ओवरड्यू खातेधारक किसानों के 58.37 करोड़ रुपए माफ किए जाना है। अभी भी बड़ी संख्या में किसानों के आवेदनों पर मंथन चल रहा है, जिनके कर्ज माफ करने का निर्णय सरकार को लेना है। बताया जा रहा है, इंदौर में कर्ज माफी के दायरे में आने वाले किसानों के संबंध में निर्णय के लिए सरकार ने 3 जून को बैठक बुलाई है