28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में 4029 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 166 लोगों की मौत

शुक्रवार को इंदौर में 57 नए मरीज मिले, जबकि 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई
less than 1 minute read
Google source verification
corona

corona

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4029 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 166 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। शुक्रवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 2038 सैंपल प्रात्त हुए और 57 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 28 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2701 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1162 है।


10443 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। गुरूवार को प्रदेश में 202 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10443 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 440 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 7201 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2802 है।