2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: अब अपने शहर में देख सकेंगे विदेशों में दिखने वाले ‘पशु-पक्षी’

न जाएं कोलंबिया या कैरेबियन द्वीप, इंदौर में देखें इगुआना-टेमरीन

less than 1 minute read
Google source verification
shyjk.jpg

Indore Zoo

इंदौर। जिन शहरवासियों की पशु-पक्षियों में दिलचस्पी है, उनके लिए खुशखबरी है। साउथ कोलंबिया के एक हिस्से में ही पाए जाने वाले कॉटन टॉप टेमरिन और कैरेबियन द्वीप में पाए जाने वाली राइनो इगुआना अब इंदौर में देख सकेंगे। इनके साथ 12 प्रजाति के 45 पशु-पक्षी इंदौर चिड़ियाघर लाए गए हैं। ये पशु-पक्षी प्रदेश में और कहीं नहीं हैं।

जामनगर जूलॉजिकल पार्क के साथ एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इंदौर से बाघ, शेर सहित अन्य पशु दिए गए। इनके बदले जामनगर से पशु-पक्षियों की तीसरी खेप बुधवार और गुरुवार रात इंदौर पहुंची। इनमें इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, घाना में पाई जाने वाली चिड़ियाओं के साथ अन्य पशु हैं। जामनगर से बुधवार सुबह इन्हें इंदौर भेजा गया था। उनके साथ डॉक्टरों का दल भी इंदौर आया है। डॉ. उत्तम यादव, प्रभारी, चिड़ियाघर का कहना है कि एनिमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जामनगर से लाए गए नए पशु-पक्षियों को फिलहाल अलग रखा जाएगा। जल्द ही इन्हें दर्शकों के लिए पिंजरों में छोड़ेंगे।

7 दिन बाद देख सकेंगे

इन पशुओं को करीब सात दिन आइसोलेशन (अलग) में रखकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जनता के लिए पिंजरों में शिफ्ट करेंगे। जामनगर से 10 प्रजातियों के पशु और आएंगे। इनमें 2 प्रायमेट, 1 स्नैक, 1 कछुआ और अन्य प्रजातियों के पक्षी शामिल हैं।

ये पशु-पक्षी आए

दो कोलंबियन कॉटन टॉप टेमरिन

दो राइनो इगुआना

दो बॉल पाइथन

दो दक्षिण अफ्रीकी मीयरकेट (छोटे नेवले)

एक मार्मोसेट

दो ब्लैक टफ्टेड मार्मोसेट

10 ऑस्ट्रेलियन आउल फिंच

10 गोल्डन फिंच

10 लांग टेल फिंच

10 कट थ्रोट फिंच

दो इंडोनेशियन चैटरिंग लारी

दो रेड लारी

Story Loader