
जेट एयरवेज : इस शहर से टिकट बुक करवा चुके यात्रियों के 50 लाख रुपए फंसे
इंदौर. पिछले महीनों से मंदी के दौर से गुजर रही जेट एयरवेज ने आखिरकार पूरी तरह से काम बंद कर दिया है। जहां एयरवेज के दोबारा संचालन को लेकर गेंद सरकार और बैंकों के पाले में है। वहीं कई दिनों पहले टिकट बुक करा चुके यात्री अब अपने रिफंड को लेकर परेशान हो रहे हैं। इंदौर के ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन के मुताबिक इंदौर में भी अलग-अलग सेगमेंट में करीब 50 लाख रुपए के टिकट बुक हुए हैं, जिनका रिफंड आना बाकी है। इसके साथ ही वे यात्री सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं जिन्होंने खुद ऑनलाइन टिकट बुक कराया था।
ट्रेवल्स एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मप्र व छत्तीगढ़ के सचिव हिमेंद्र जादौन ने बताया कि जेट एयरवेज की फ्लाइट के लिए समर वेकेशन, ग्रुप टूर, कॉर्पोरेट टूर आदि के टिकट एजेंटों के द्वारा बुक किए गए हैं। करीब 50 लाख रुपए टिकट के अटके हुए हैं। आमतौर पर एयरवेज कंपनियां 10 दिन में रिफंड जारी कर देती हैं, लेकिन इस बार मामला अलग है। हम लगातार कंपनी के संपर्क में है। जैसे ही पैसा जारी होगा ग्राहकों को लौटा दिया जाएगा। जादौन ने बताया कि कई यात्री ऐसे भी हैं जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक कराया है। ऑललाइन टिकट बुकिंग में भी लाखों रुपए फंसे हैं।
फंडिंग हो तो बेहतर
जादौन ने बताया कि हम चाह रहे हैं कि जेट एयरवेज को एक बार फिर से फंडिंग होना चाहिए ताकि कंपनी दोबारा ऑपरेशन शुरू कर सके। अगर ऐसा होता है तो सभी के लिए बेहतर होगा।
दो गुना हो गया
जेट एयरवेज की इंदौर की सभी उड़ानें बंद हो चुकी हैं। जिसके चलते कई शहरों की सीधी कनेक्टिविटी भी खत्म हो गई है। दिल्ली का फ्लाइट किराया जो पहले करीब 4 हजार रुपए होता था, अब बढक़र 7 से 8 हजार रुपए हो गया है।
जारी किया मैसेज
ट्रेवल्स एजेंट के नेशनल संगठन ने अपने ग्राहकों के लिए एक मैसेज जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि ट्रेवल्स एजेंसी जेट एयरवेज उनके टिकट के पैसे रिफंड करने के लिए लगातार संपर्क में है। इसलिए मजबूरी को समझा जाए और एजेंसी पर दबाव न बनाएं।
Published on:
20 Apr 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
