
MPL Auction 2026 Ashutosh Sharma Becomes Costliest Player Sold for Rs15 Lakh
MPL Auction 2026: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग 2026 (MPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में आशुतोष शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। आशुतोष शर्मा को मालवा स्टेलियंस ने 15 लाख रुपये में खरीदकर टीम के साथ जोड़ा है। इसके साथ ही अक्षत रघुवंशी को रीवा जगुआर ने 13.80 लाख रुपये में खरीदा है जो कि एमपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। तीसरी सबसे बड़ी बोली अनिकेत वर्मा के लिए लगी जिन्हें 13.20 लाख रुपये में भोपाल लेपर्ड्स ने अपनी टीम में शामिल किया है।
इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में MPL 2026 के लिए हुई नीलामी में 244 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा रही है। हर फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स दिया गया है। MPL जून 2026 में इंदौर और ग्वालियर में खेला जाएगा। ग्रुप-एक के सभी 10 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जा चुकी है, इन सभी खिलाड़ियों का आधार मूल्य 3 लाख रुपये रखा गया था।
MPL ऑक्शन में पिछले संस्करण की सात टीमों ने अपने एक-एक आईकॉन खिलाड़ी को रिटेन किया है। जिन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिटेन किया है उनमें सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेशन अय्यर हैं जिन्हें पिंक पैंथर्स ने 12 लाख 50 हजार रुपए में रिटेन किया है। इसके साथ ही रजत पाटीदार को लियर चीताज ने सात लाख रुपए में और अरशद खान को भोपाल लेपर्ड्स ने 8 लाख रुपए में रिटेन किया है।
MPL (एमपीएल) की नीलामी में जिन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है उन्हें चार श्रेणियों में ए, बी, सी और डी में बांटा गया है।
Published on:
31 Mar 2026 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
