
Mp Public Holiday (Photo Source - Patrika)
Mp Public Holiday: आने वाले दिनों में अगर आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम करने है तो ये खबर आपके काम की है। जानकारी के लिए बता दें कि जिला न्याय पालिका में 3 से 5 अप्रैल तक लगातार तीन दिन अवकाश रहेगा। यह जानकारी इंदौर अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने दी। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कोर्ट से जुड़े किसी भी प्रकार के काम नहीं होंगे।
उन्होंने बताया कि 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 4 अप्रैल को प्रथम शनिवार और 5 अप्रैल को रविवार होने के कारण जिला एवं सत्र न्यायालयों सहित सभी अधीनस्थ न्यायालयों में कामकाज बंद रहेगा। वहीं, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में भी 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के चलते अवकाश रहेगा। 4 अप्रैल को प्रथम शनिवार होने के कारण कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं होगा, लेकिन रजिस्ट्री कार्यालय खुला रहेगा और आवश्यक प्रशासनिक कार्य किए जाएंगे। 5 अप्रैल को रविवार के कारण पूर्ण अवकाश रहेगा।
अगर अप्रैल में आपको बैंक से जुड़े काम कराने है तो जान लें कि कई दिन बैंकों में काम नहीं होगा। अप्रैल 2026 में बैंकों में काफी छुट्टियां रहेंगी। जानकारी के मुताबिक पूरे अप्रैल महीने में करीब 9 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम कराना है तो बैंक जाने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें, ताकि आपको अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने लाखों छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी राहत दी है। बता दें कि विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सभी शासकीय स्कूलों में अवकाश की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग अवसरों पर छुट्टियों का विस्तृत कैलेंडर (MP Holiday Calendar) जारी किया गया है।
इस फैसले से छात्रों और शिक्षकों को पूरे साल की छुट्टियों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छात्रों की गर्मी की छुट्टियां (ग्रीष्मकालीन अवकाश) की शुरूआत 1 मई 2026 से होगी। विद्यार्थियों का यह अवकाश 15 जून 2026 तक रहेगा। वहीं, शिक्षकों के लिए यह अवधि 31 मई 2026 तक निर्धारित की कई है। हर बार की तरह इस बार भी गर्मी की छुट्टियां सबसे लंबी रहेंगी, जिससे छात्रों को राहत मिलेगी।
Published on:
01 Apr 2026 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
