scriptपश्चिम इलाके में मिलेगी नई सुविधा, दशहरा मैदान में 55 करोड़ खर्च कर बनेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स | 55 crore will be spent on sports complex | Patrika News
इंदौर

पश्चिम इलाके में मिलेगी नई सुविधा, दशहरा मैदान में 55 करोड़ खर्च कर बनेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स

शासन ने योजना को किया मंजूर, आइडीए शुरू करेगा काम

इंदौरFeb 03, 2024 / 09:47 pm

प्रमोद मिश्रा

पश्चिम इलाके में मिलेगी नई सुविधा, दशहरा मैदान में 55 करोड़ खर्च कर बनेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स

पश्चिम इलाके में मिलेगी नई सुविधा, दशहरा मैदान में 55 करोड़ खर्च कर बनेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स

पश्चिम क्षेत्र में बच्चों व युवाओं की खेल गतिविधि के लिए नई सुविधा मिलने वाली है। पुराने दशहरा मैदान के एक हिस्से में करीब 55 करोड़ रुपए खर्च कर स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स व कन्वेंशन सेंटर बनाने की योजना है। शासन ने योजना को स्वीकृत करने के साथ ही बजट भी मंजूर कर दिया है। स्टेडियम निर्माण का काम आइडीए को सौंपा गया है।
दशहरा मैदान पश्चिम इलाके का सबसे बड़ा मैदान है। यहां पर खेल गतिविधियों के साथ ही धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों का भी संचालन होता रहा है। यहां अन्नपूर्णा थाने के सामने वाले हिस्से में स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स बनाने का फैसला हुआ है। विधायक मालिनी गौड़ ने काॅम्प्लेक्स की मांग रखी थी जिसे शासन ने मंजूर कर दिया है। स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के लिए 55 करोड़ की राशि जारी हुई है।
इंडोर गेम की सारी सुविधाएं रहेंगी
काॅम्प्लेक्स में इंडोर गेम की सारी सुविधाएं जमा की जाएगी। यहां पर बैडमिंटन, स्कैटिंग, टेनिस, वाॅलीबॉल, बास्केटबॉल के लिए सुविधायुक्त कोर्ट बनाने की योजना है। इस क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र के आयोजन के लिए अच्छे हाॅल की कमी है। स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स के साथ ही कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा जिसे आयोजन केे लिए किराए पर उपलब्ध कराया जाएगा।
दशहरा मैदान का पुराना हिस्सा यथावत
यहां वाहनों के लिए विशाल पार्किंग रहेगी। दशहरा मैदान का पुराना हिस्सा यथावत रहेगा। हालांकि नगर निगम ने यहां पर निर्माण की अलग योजना बनाई है, लेकिन स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स का काम पहले शुरू हो जाएगा। शासन ने इसके निर्माण के लिए मप्र बिल्डिंग डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन (एमपी बीडीएस) को एजेंसी बनाया था, लेकिन यह काम अब आइडीए को सौंप दिया है। स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की पूरी डीपीआर तैयार करने के बाद टेंडर जारी कर निर्माण शुरू करने की तैयारी है।

Hindi News/ Indore / पश्चिम इलाके में मिलेगी नई सुविधा, दशहरा मैदान में 55 करोड़ खर्च कर बनेगा स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स

ट्रेंडिंग वीडियो