17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर के 550 लोग जाएंगे हज यात्रा पर

भोपाल से सीधे जेद्दा जाएगी फ्लाइट, हेल्थ कार्ड के बिना नहीं हो पाएगी यात्रा

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Sanjay Rajak

Jul 18, 2018

indore

इंदौर के ५५० यात्री जाएंगे हज यात्रा पर

इंदौर. इस बार हज यात्रा के लिए इंदौर के यात्रियों को भोपाल और मुंबई से फ्लाइट पकडऩी पड़ेगी। इंदौर जिले से 550 लोगों ने हज यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। आज से हज यात्रियों का हेल्थ कार्ड बनना शुरू होगा।

29 जुलाई से हज यात्रा शुरू होनी है। यात्रा के एक महीने पहले ही इन लोगों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। अब यात्रा से पहले हेल्थ चेकअप और वैक्सीनेशन करवाना भी अनिवार्य है। आज से हज पर जाने वाले यात्रियों का वैक्सीनेशन शुरू किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इस बार २९ जुलाई से १२ अगस्त भोपाल और मुंबई से करीब 22 फ्लाइट जेद्दा के लिए रवाना होंगीं।

मप्र हज कमेटी प्रभारी और हज कमेटी ऑफ इंडिया के मेंबर हाजी इनायत हुसैन कुरैशी ने बताया कि आज से 28 जुलाई तक दोपहर 1 से 5 बजे तक लाल अस्पताल में हेल्थ चेकअप और वैक्सीनेशन होगा, जिसमें हज पर जाने वाले लेागों को ओरल पोलियो दवा देकर और वैक्सीन लगाया जाएगा। इसके बाद हेल्थ कार्ड जारी किया जाएगा। यह हेल्थ कार्ड यात्रा के दौरान सबसे अहम् होता है। जब हज यात्री फ्लाइट से जेद्दा में उतरते हैं तो सबसे पहले इसी हेल्थ कार्ड को देखा जाता है।

भोपाल से जाएंगीं दो फ्लाइट

मप्र राज्य हज कमेटी के इंदौर इम्बार्केशन पॉइंट कॉडिनेटर कादिर कुरैशी ने बताया कि इस बार हज यात्रियों को मुबंई और भोपाल से जेद्दा के लिए फ्लाइट पकडऩा होगी। जिसमें अधिकांश यात्री मुबंई से ही रवाना होंगे। भोपाल भोपाल से 5 और 6 अगस्त को फ्लाइट रवाना होगी। वहीं मुबंई से पहली फ्लाइट २९ जुलाई को है। मुबंई से 12 अगस्त तक करीब 20 फ्लाइट रवाना होंगी। कुरैशी ने बताया कि इससे पहले सभी जाने वाले यात्रियों को ट्रेनिंग दी जा चुकि है। इसके साथ उन्हें उन्हें हेल्प नंबर भी दिया जा रहा है। ताकि किसी तरह की दिक्कत आने पर वे सीधे संपर्क कर सके।