
शादी की पहली सालगिरह से एक दिन पहले युवक ने किया सुसाइड
इंदौर. 20 नवंबर दिन रविवार को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी। जिसे लेकर वो काफी खुश भी थे और शादी के एक साल पूरे होने की खुशियां मनाने की प्लानिंग कर ली थी लेकिन ठीक एक दिन पहले न जाने क्या हुआ कि पति ने घर पर ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला इंदौर का है जहां शनिवार को विराट नगर में रहने वाले 25 साल के युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के वक्त युवक की पत्नी किचन में खाना बना रही थी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
शादी की सालगिरह से एक दिन पहले सुसाइड
शहर के विराट नगर में रहने वाले 25 साल के आशीष सिसौदिया नाम के युवक ने शनिवार को घर के कमरे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आशीष के पिता नगर निगम में क्लर्क हैं और उसकी दो बड़ी बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। आशीष की शादी एक साल पहले प्रीति के साथ हुई थी। 20 नवंबर को उनकी शादी की पहली सालगिरह थी जिसे लेकर दोनों काफी खुश थे और पहली मैरिज एनिवर्सरी अच्छे से सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने प्लानिंग भी कर रखी थी लेकिन अचानक न जाने क्या हुआ कि शनिवार को आशीष ने कमरे में खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त पत्नी प्रीति किचन में खाना बना रही थी और जब खाना बनाने के बाद वो कमरे की तरफ गई तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने काफी देर तक पति आशीष को आवाज लगाई लेकिन जब आशीष ने कोई जवाब नहीं दिया तो वो भागती हुई सास-ससुर के पास पहुंची जिसके बाद परिवारवालों ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा तो आशीष फांसी के फंदे पर झूलता मिला। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु की। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बहुत दिनों से नौकरी की तलाश कर रहा था
शुरुआती जांच में पता चला है कि आशीष काफी दिनों से नौकरी की तलाश कर रहा था लेकिन उसे कहीं जॉब नहीं मिल रही थी। संभावना है कि नौकरी न मिलने के तनाव में ही उसने आत्मघाती कदम उठाया है। वहीं शादी की सालगिरह से ठीक एक दिन पहले आशीष द्वारा खुदकुशी जैसा कदम उठाने से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के गम में पत्नी प्रीति बेसुध सी हो गई है। पुलिस का कहना है कि अभी परिवार के बयान नहीं हो पाए हैं और परिवार के बयानों के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकता है।
Published on:
20 Nov 2022 03:56 pm

बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
