16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेत्री भाग्यश्री बोलीं- मिनी मुंबई नहीं, मिनी इंडिया है इंदौर

अभिनेत्री भाग्यश्री बोलीं- मिनी मुंबई नहीं, मिनी इंडिया है इंदौर

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Mar 01, 2019

bhagyashree

अभिनेत्री भाग्यश्री बोलीं- मिनी मुंबई नहीं, मिनी इंडिया है इंदौर

इंदौर. इंदौर सच में हिंदुस्तान का दिल है। यहां देश का हर रंग देखने को मिलता है। मालवा की संस्कृति में मराठी खुशबू है, तो मारवाड़ का शाही अंदाज भी। इंदौर को मिनी मुंबई कहा जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि इंदौर शहर मिनी मुंबई नहीं, बल्कि मिनी इंडिया है। यह बात पत्रिका से बातचीत में फिल्म मैंने प्यार किया फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कही। वे एपिक टीवी के शो सिटी ऑफ इंडिया की शूटिंग के लिए इंदौर आई थी। इस शो की शुरुआत इंदौर से ही हुई है। उन्होंने एक निजी कॉलेज में स्टूडेंट्स के साथ कुछ सीन शूट किए। दोपहर 2 बजे से शुरू हई शूटिंग रात 10 बजे समाप्त हुई। उम्र के 50 वसंत पूरे कर चुकी भाग्यश्री की सुंदरता और एनर्जी दोनों में ही कोई कमी नहीं आई है। इस शो में शहर की 10 प्रमुख लोकेशंस दिखाई जाएंगी। उन्होंने अपने इस शो में संगीत गुरुकुल के गौतम काले का साक्षात्कार भी शामिल किया है।

हर तरह का आनंद है इंदौर में

भाग्यश्री बताती हैं कि इंदौर हर क्लास के लोगों के लिए परफेक्ट है। मैंने जितना इस शहर को समझा है, महसूस किया है कि जो भी यहां आया, यहीं के रंग-ढंग में रच बस गया। मुझे ये जानकर बहुत खुशी होती है कि इंदौर में आइआइटी और आइएमएम दोनों ही हैं। यहां हर तरह के लोगों के लिए असीम अवसर हैं। ये सिटी काफी हैपनिंग है और त्योहार को पूरे जोश और उत्साह से मनाता है।

सेहत को लेकर लोग जागरूक नहीं

वे बताती हंै, हमारे यहां सेहत को लेकर लोग अभी भी इतने जागरूक नहीं है। मैं भले ही फिल्मों में काम नहीं कर रही हूं, लेकिन फिर भी खुद को मैंटेन रखने के लिए बहुत मेहनत करती हूं। मैं ज्यादा से ज्यादा पानी पीती हूं और वर्कआउट पर फोकस करती हूं। मेंटल पीस के लिए मेडिटेशन भी करती हूं।

सफलता रिपीट नहीं की जा सकती

उन्होंने कहा, ये सच है कि फिल्म मैंने प्यार किया में दर्शकों ने मुझे बहुत प्यार दिया और मैं रातोंरात बॉलीवुड की स्टार बन गई, लेकिन किसी भी फिल्म की सफलता को रिपीट किया जाना संभव नहीं है। उस फिल्म की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी, लेकिन ऐसा हर फिल्म के साथ संभव नहीं होता है।