इंदौर. रंगपंचमी पर जहां पूरा शहर गेर मार्ग पर रंगों के साथ खुशियां मना रहा था। वहीं उसके साथ ही इंदौर ने एक बार फिर बता दिया कि देश में सबसे साफ शहर ऐसे ही नहीं बना है। जिस गेर मार्ग पर 5 घंटों से भी ज्यादा समय तक लाखों लोग रंगों को उड़ा रहे थे, उसे महज 2 घंटों में ही उसे साफ कर दिया गया। खासतौर पर राजबाड़ा चौक और आसपास का इलाका तो महज पौन घंटे में ही साफ कर दिया गया। सभी गेरों के गुजरने के साथ ही 3.45 बजे सेे गेर मार्ग की सफाई के लिए एक साथ कर्मचारियों और मशीनें राजबाड़ा पर लगा दी गई। और महज पौन घंटे में ही यहां पर मौजूद कचरा, पॉलिथीन, जूते-चप्पल, रंगों को साफ कर दिया गया। इसी तरह से पूरे गेर मार्ग पर लगे सभी कर्मचारी काम में जुट गए थे और 2 घंटे में ही पूरा गेर मार्ग दोबारा साफ कर दिया गया।