
इंदौर पहुंचकर बोले कमलनाथ- सर्दी बुखार है फिर भी आपकी सेवा में आया, ये चुनाव पार्टी नहीं, एमपी के भविष्य का है
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने इंदौर पहुंचे हैं। यहां वो सबसे पहले बेरोजगार युवा सम्मेलन में शामिल हुए हैं। हालांकि, इस दौरान कमलनाथ का स्वास्थ खराब नजर आया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि, सर्दी-बुखार से ग्रस्त हूं, बावजूद इसके आपकी सेवा में आया हूं। प्रदेश की जनता जागरूक है। ये चुनाव किसी पार्टी या उम्मीदवार का नहीं बल्कि है, बल्कि मध्य प्रदेश के भविष्य का है। उन्होंने आगे कहा कि वल्लभ भवन दलालों का अड्डा है। वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें सब कुछ दिखता है।
बता दें कि, सबसे पहले इंदौर पहुंचे कमलनाथ का कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इंदौर एयरपोर्ट से वो सीधे बेरोजगार युवा सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे, जहां उन्होंने युवाओं की सभा को संबोधित करते नारा दिया कि, 'इंदौर लेकर आएगा नया दौर'। कमलनाथ ने आगे कहा कि, इंदौर में मध्य परदेश की ही नहीं बल्कि देश की 'निवेश-राजधानी' (इन्वेस्टमेंट कैपिटल) बनने की सामर्थ्य है। कांग्रेस ये सपना पूरा करके दिखाएगी… ये मेरी गारंटी है। कमलनाथ ने कहा कि, इंदौर को स्टार्टअप का इंटरनेशनल हब बनाएंगे। इंदौर को इस तरह विकसित किया जाएगा कि, ये युवाओं के रोज़गार के लिए अनंत संभावनाओं का शहर बन जाए।
आज इंदौर में कमलनाथ
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर पहुंचने के बाद कमलनाथ सुबह 10.50 बजे मंग मतंग समाज के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। 11 बजे राजीव गांधी चौराहे पर यूथ कॉन्फ्रेंस के बाद बेरोजगार युवा सम्मेलन में शिरकत के बाद अब शाम 5 बजे खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद 6 बजे मंगलम गार्डन में बलाई समाज के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रात 7:30 बजे गांधी नगर में कवि सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद रात 8:30 बजे वो इंदौर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
Published on:
23 Sept 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
