1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अपराधियों का अंगूठा लगते ही खुल जाएगी सारी पोल, सामने होंगे सारे अपराध

शहर के सभी थानों और क्राइम ब्रांच को मिली क्रिमिनल ट्रैकिंग बायोमेट्रिक मशीन....

less than 1 minute read
Google source verification
gettyimages-1170745673-170667a.jpg

biometric machines

इंदौर। शहर में आपराधिक गतिविधियों और बदमाशों की धरपकड़ के लिए अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर के सभी थानों और क्राइम ब्रांच को क्रिमिनल ट्रैकिंग बायोमेट्रिक मशीन सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र के मुताबिक, सिटीजन कॉप द्वारा नई तकनीक विकसित की गई है। इससे अपराधियों को पकड़ना और उनकी पहचान करना आसान हो गई है।

पहचानना हो जाएगा आसान

जानकारी के लिए बता दें कि बायोमेट्रिक मशीन पर अपराधियों का अंगूठा लगाते ही उनके सारे रिकॉर्ड सामने होंगे। ऐसे में उन अपराधियों को पहचानना आसान हो जाएगा, जिन्हें पुलिसकर्मी नहीं जानते। वर्ष 2022 में क्रिमिनल ट्रैकिंग बायोमेट्रिक मशीन को लॉन्च किया गया था।

करीब 9 महीने तक चला ट्रायल

लगभग 9 माह सफल ट्रायल के बाद अब 40 डिवाइस को सभी थानों को दी गई है। इससे सड़कों पर तफरी करने वाले संदिग्धों को डिवाइस की मदद से स्कैन कर सकेंगे। बायोमेट्रिक डिवाइस और ऐप का उपयोग नियमित रूप से पुलिस चौकियों और चौराहों पर जांच होगी।

Story Loader