1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब गजब LOVE : प्यार में लड़के से लड़की बना युवक ! हैरान रह गए लोग

इंदौर। दो युवकों के बीच सोशल मीडिया साइट्स पर हुई दोस्ती और प्रेम-प्रसंग को लेकर एक अनोखा मामला पुलिस के समक्ष आया है। इसमें एक युवक ने अपने पार्टनर के प्रेम में पड़कर न सिर्फ लिंग परिवर्तन कराया, बल्कि लड़के से लड़की बनने की प्रक्रिया में कदम आगे बढ़ाए।

less than 1 minute read
Google source verification
2_1.jpg

Amazing LOVE

इन दोनों के बीच तीन साल की रिलेशनशिप तब बिगड़ गई जब पार्टनर ने शादी से इनकार कर दिया। प्यार में धोखे के बाद अपने जीवन को बदलने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत की है। उसने अपने पार्टनर दोस्त पर शादी का झांसा देकर कुकृत्य करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी विभव शुक्ला निवासी कानपुर के खिलाफ धारा 377 के तहत रविवार को केस दर्ज किया है।

परिवर्तन के लिए कराया ऑपरेशन

पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2021 में इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चला और आरोपी ने उसे कानपुर बुलाया। वहां दोनों रिलेशन में आए। आरोपी ने पीड़ित को लड़की बनने के लिए प्रेरित किया और झांसे में आकर पीड़ित ने ऑपरेशन करा आधी लड़की बन गया। पीड़ित ने शादी के लिए कहा और पूरी तरह लड़की बनने की बात भी की, लेकिन आरोपी ने इनकार कर दिया।

अब पुलिस ले रही कानूनी राय

पुलिस अधिकारी भी केस में कार्रवाई के लिए कानूनी राय लेने लगे हैं। चर्चा भी चली कि शहर में पहली बार ऐसा कोई केस सामने आया है जिसमें लड़के ने अन्य युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते खुद को लड़की बनाने का कदम उठाया हो। सूत्रों की मानें तो जांच करने वाले अधिकारियों के सामने यह अपने प्रकार का पहला मामला है, जिसमें किसी लड़के ने अपने पार्टनर पर शिकायत की है।

Story Loader