2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जहरीला आम रस! मक्का की रोटी के साथ खाया तो नवविवाहिता की थम गई सांसें..

आम रस खाने के बाद बहू की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल ले गए, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

less than 1 minute read
Google source verification
bahu_gwl.png

आम रस खाने के बाद बहू की तबीयत बिगड़ी

इंदौर. लजीज आमों का रस क्या जहरीला हो सकता है! यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि आम रस खाने के बाद एक नवविवाहिता की सांसें थम गईं। घरवालों का कहना है कि आम रस खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ी तो तुरंत अस्पताल ले गए। इधर पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टरों को बहू के शरीर में जहरीली वस्तु मिली है।

बिजलपुर निवासी नवविवाहिता अर्चना अलेरिया की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। 23 साल की अर्चना की डेढ साल पहले ही चेतन से शादी हुई थी। उनके ससुर बंसीलाल अलेरिया का कहना है कि 8 जुलाई को सुबह बहू ने आमरस के साथ मक्का की रोटी खाई थी और इसी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि आम रस खाने से ही उसकी मौत हुई। वे मंडी से आम खरीदकर लाए थे। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पहले भी कुछ लोग आम खाने के कारण बीमार हुए हैं। इधर बहू की संदिग्ध मौत के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

डॉक्टरों को बहू के शरीर में जहरीली वस्तु मिली। पोस्टमॉर्टम करने वाली टीम में शामिल डॉ. भरत वाजपेयी के मुताबिक, महिला के शरीर में जहर की मात्रा पाई गई है। पुलिस के मुताबिक शरीर में पाया गया यह जहर आम से आया या फिर किसी अन्य तरीके से, इसकी जांच करेंगे। जांच के लिए पुलिस ने घर में रखे आम भी जब्त कर लिए हैं।

एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि डॉक्टरों ने जहरीली वस्तु खाने से तबीयत बिगड़ने की आशंका जताई है। घरवालों ने आम रस खाने के बाद तबीयत बिगड़ना बताया, इसलिए घर में रखे अन्य आम जांच के लिए जब्त किए हैं।

Story Loader