10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजलीकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब ऐप को चेहरा दिखाने पर ही लग जाएगी अटेंडेंस

आइटी विभाग ने तैयार किया ऐप, अप्रेल माह से तीनों सर्कल में लागू होगी व्यवस्था, पहले दे चुके हैं ट्रेनिंग

less than 1 minute read
Google source verification
capture_1.png

electricians

इंदौर। पेपरलैस बिल व्यवस्था लागू करने वाली बिजली कंपनी के आइटी विभाग ने ऐसा ऐप तैयार किया है, जिसकी मदद से बिजलीकर्मियों की उपस्थिति उनके चेहरे से दर्ज होगी। अप्रेल से ही तीनों सर्कल पर यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी है। बिजली कंपनी सबसे पहले इंदौर शहर के साथ बुरहानपुर और नीमच जिले में बाह्य कर्मचारियों के लिए यह व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके लिए सभी सर्कल में विशेष ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। अफसरों के अनुसार, एक-एक कर सभी सर्कल में इस प्रक्रिया को लागू किया जाएगा। जो कर्मचारी, जिस जोन, वितरण केंद्र, डिविजन, सर्कल में पदस्थ होगा, इसके स्थापना विभाग के कर्मचारी, कर्मचारी विशेष का कोड, वीडियो आदि अपलोड करेंगे।

ऐसे काम करेगा ऐप

कर्मचारी कार्यालय या तय कार्यक्षेत्र में आएगा, वह ऐप पर क्लिक करेगा, चेहरा देखकर ऐप हाजिरी दर्ज कर लेगा। पहले चरण में तीनों सर्कल में स्थापना, मानव संसाधन के 15 अधिकारी कार्मिकों की इंट्री करेंगे।

तैयार किया गया है एप

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसके लिए विशेष रूप से ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम ऐप तैयार किया है। इससे आगे जाकर हाजिरी लगना है। इस व्यवस्था की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इससे समय के प्रति पाबंदी एवं उपभोक्ता सेवा के प्रति ज्यादा गंभीरता नजर आएगी।

- अमित तोमर, एमडी, मप्रपक्षेविविकं इंदौर