31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : ताई बोलीं – दीप जलाकर अयोध्या फैसले का लें आनंद, लालवानी ने कहा – न किसी की हार न किसी की जीत

अयोध्या फैसले पर शहर की पूर्व लोकसभा स्पीकर और सांसद ने रखें विचार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 10 Nov 2019, 3:11 PM IST

VIDEO : ताई बोलीं - दीप जलाकर अयोध्या फैसले का लें आनंद, लालवानी ने कहा - न किसी की हार न किसी की जीत

VIDEO : ताई बोलीं - दीप जलाकर अयोध्या फैसले का लें आनंद, लालवानी ने कहा - न किसी की हार न किसी की जीत

इंदौर. अयोध्या पर फैसले को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने मीडिया के सामने अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। महाजन ने कहा यह फैसला एक संतुलित निर्णय है जैसे एक मां को उसके बेटे का अधिकार मिलने पर आनंद मिलता है ठिक वैसा ही अहसास हो रहा है।

MUST READ : अयोध्या फैसला : बाजार बंद, सडक़ें सुनसान, जनता ने दिया अमन-चैन का पैगाम, मैदान में उतरा पुलिस बल

MUST READ : अयोध्या फैसला : पुलिस ने खाली कराई पटाखा दुकानें, निर्देश दिए- कोई नहीं रोकेगा गाडिय़ां

ताई ने कहा हम सभी को संयम और शांत भाव से इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए। मैं यही कहूंगी कि आनंद का क्षण है इसलिए सभी पक्ष को इस फैसले पर एक नन्दा दीप जलाकर आनंद लेना चाहिए। इंदौर के सासंद शंकर लालवानी ने कहा मेरा सभी से निवेदन है कि इस शहर की सांझा संस्कृति को कायम रखें और न्यायालय द्वारा अयोध्या पर जो भी फैसला है उसे स्वीकार करें। इसमें न किसी की हार है न किसी की जीत है। हम सभी को मिलकर इस शहर औक इस देश को आगे बढ़ाना है।

गौरतलब है कि पुलिस व प्रशासन का अमला खासा सतर्क है। देर रात से ही पुलिस ने अपना मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने गली-गली में घूमकर शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एहतियात के तौर पर चौराहों पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। इंदौर शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। राजबाड़ा को जहां नो व्हीकल जोन बना दिया गया तो वहीं भारी पुलिस बल को कोने-कोने में तैनात किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को फैसला सुनाने का संदेश दिया वैसे ही इंदौर में पुलिस और प्रशासन की टीम सतर्क हो गई। देर रात को रणनीति तैयार कर ली गई।