
Indore Rich Beggar Mangilal: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर भिक्षुक मुक्त शहर हो गया है। मगर, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने शनिवार को एक ऐसा भिक्षुक को रेस्क्यू किया। जिसने सभी को चौंका कर रख दिया। जब खुलासा हुआ तो मांगीलाल सराफा बाजार में भीख मांगने करोड़पति भिक्षु निकला।
जब रेस्क्यू टीम ने मांगीलाल की संपत्ति की जांच की तो हैरान करने वाला सच सामने आया। मांगीलाल के पास तीन पक्के मकान हैं। उसके पास भगत सिंह नगर, शिवनगर क्षेत्र और अलवास क्षेत्र में पक्के मकान मौजूद हैं। इन मकानों की कीमत करोड़ों में आंकी गई है।
मांगीलाल के पास सिर्फ मकान ही नहीं बल्कि तीन ऑटो रिक्शा भी हैं। जिन्हें उसने किराए पर दे रखा है। इसके अलावा एक फोर व्हीलर कार भी है। जो कि वह खुद इस्तेमाल नहीं करता। उसे किराए पर चलवाता है।
पूछताछ में मांगीलाल ने बताया कि उसने सराफा के कई व्यापारियों को पैसे ब्याज पर दे रखें हैं। उसका कहना है था कि वह सराफा बाजार सिर्फ भीख मांगने ही नहीं बल्कि ब्याज लेने के लिए जाया करता था। उसकी प्रतिदिन की कमाई भिक्षा से लगभग 5000-600 रुपये तक की है।
इस पूरे मामले पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने दंडात्मक कार्रवाई की जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इंदौर भिक्षुक मुक्त शहर है और शासन की ओर से भिक्षुकों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। जांच के दौरान सभी तथ्यों की जांच जाएगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा का मानना है कि भीख मांगने को बढ़ावा देने के लिए मांगीलाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह सूदखोरी के मामले में भी शामिल है। इसके ठोस प्रमाण भी हमारे पास मौजूद हैं।
Updated on:
19 Jan 2026 07:17 pm
Published on:
19 Jan 2026 07:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
