11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तालाब में पानी की जगह बहने लगी बीयर, टूट पड़े लोग, महिलाएं भी कूदी

देवास के उदयनगर तहसील के गांव जमासिंध के तालाब में बीयर की सूचना के बाद तालाब पर बीयर पीने के शौकीनों की लूट सी मच गई।

3 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Aug 02, 2017

beer flood

beer flood

इंदौर. देवास में जमासिंध गांव के तालाब में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लोग भोंच्चके रह गए। अचानक तालाब में पानी की जगह बीयर बहने लगी। जी हां आपने सही सुना, देवास के जमासिंध तालाब में बीयर की बाढ़ आ गई।
अभी तक बीयर बार में जाकर बीयर पीने के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि तालाब में बीयर की बाढ़ आ गई है। यह खबर जैसे ही गांव में फैली जैसे ही लोगों को पता चला कि तालाब में बीयर की बोतलें निकल रही हैं तो वहां बीयर के पीने के शौकीन पहुंच गए और वो नजारा देखने लायक था।


beer flood


इस तालाब में बीयर लूटने के लिए बच्चे-बड़े बीयर की बोतल को देखबर सीधे 10 से 15 फीट के पानी में कूद गए। यहां तक की लोगों को खुद की जान की कोई परवाह ही नहीं थी। कुछ तो बीयर मिलते ही तालाब में ही गटकने लगे। हद तो तब हो गई जब महिलाएं बोरी और झोला लेकर बीयर लूटने पहुंच गईं। इसके बाद जब पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों को डराकर वहां भगाया। पुलिस ने तालाब से 2060 भरी बोतलें जब्त की। पुलिस के आने के पहले लोग बढ़ी मात्रा में बोतल अपने साथ ले जा चुके थे। पुलिस को शक है इतनी शराब की बोतलों को रात में फेंका तालाब में गया होगा।



बड़वाह रोड पर स्थित ग्राम जमासिंध के तालाब जो किसान द्वारा सिंचाई उपयोग के लिए बनाया गया है। असल में मामला यह हुआ कि कुछ लोगों को तालाब के किनारे पानी में बीयर के कार्टून पड़े दिखाई दिए। लोगों ने तालाब में उतरकर देखा तो औ जब इसे खोला तो इनके अंदर बीयर की बोतलें थीं। इससे पहले पुलिस को कुछ कर पाती यह खबर गांव में आग की तरह फैल गई और लोग अपनी जान की परवाह किए बगैर गहरे तालाब में बीयर खोजने कूद गए। लोगों ने झोलों में भर भरकर बीयर घर में रखवा दी। उदयनगर थाना पर किसी के सूचना देने पर थाने से बल जमासिंध पहुंचा और लोगों को हटाया। ग्रामीण तैराकों की मदद से बीयर की बोतलें निकलवा कर इकट्ठा कराई।


beer flood


बीयर के तार मोहना में हुए मर्डर
तालाब में फेंकी गई बीयर ग्वालियर के मोहना थानाक्षेत्र से जुड़ी हुई मानी जा रही है। दरअसल कुछ दिन पहले ट्रक का ड्राइवर और मालिक एक ही था, जिसकी खरगोन जिले से रखे गए किसी क्लीनर ने हत्या कर दी। उसकी जांच मोहना में चल रही है। माना जा रहा है कि बचाव के लिए क्लीनर ने देवास जिले के उदयनगर में तालाब में ट्रक की बीयर खाली कर दी और खाली ट्रक को इंदौर जिले के नेमावर बायपास पर खड़ा कर फरार हो गया।

एसडीओपी बागली दिलीप जोशी ने बताया ग्वालियर से बीयर लेकर चले एक ट्रक की जब्ती इंदौर में हुई है। कंपनी वही है जिसकी बीयर यहां जब्त हुई है। अनुसंधान चल रहा है कि क्या इस ट्रक में भरी बीयर उदयनगर के जमासिंध तालाब में खाली हुई थी। मोहना टीआई एचएन प्रजापति ने बताया कि ट्रक चालक सलीम खान की हत्या के बाद उदयनगर पुलिस से संपर्क किया है।

शराब मप्र में ही बिक्री के लिए है
बीयर फोस्टर ब्रांड की है और निर्माण तिथि 19/06/2017 है। कंपनी का नाम ब्रेड एंड बोटल्ड बाय सबमिलिर इंडिया लिमिटेड ऐट त्त्रिपति ऐल्को ब्रेव् प्रायवेट लिमिटेड बनमोर डिस्ट मुरैना मध्यप्रदेश लिखा है। मप्र में ही बिक्री के लिए बनी है।

ये भी पढ़ें

image