13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह ‘भगवा’ और शाम को ‘लाल’

संस्था पुरुषार्थ ने निकाली भगवा यात्रा, शाम को ङ्क्षसधी समाज के युवा निकालेंगे एकता संदेश यात्रा

less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Anil Phanse

Mar 19, 2023

सुबह ‘भगवा’ और शाम को ‘लाल’

सुबह ‘भगवा’ और शाम को ‘लाल’

इंदौर। आज सुबह शहर भगवा मय हो गया। संस्था पुरुषार्थ ने सामाजिक एकात्मता के उद्देश्य से भगवा यात्रा निकाली जिसमें २१ रथों पर सभी जाति, संप्रदाय, पंथ और मत के धर्म गुरु और साधु-संतों को विराजित किया। बड़ी संख्या में भगवा ध्वज लेकर लोग बाइक के साथ शामिल हुए। वहीं, शाम लाल साई को समर्पित रहेगी। ङ्क्षसधी समाज के युवा एकता संदेश यात्रा निकालने जा रहे हैं।

बायपास स्थित लाभगंगा गार्डन में आज सुबह ८.३० बजे से बाइक और कार से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जिसमें महिला और युवाओं की संख्या और उत्साह अधिक था। यहां संस्था पुरुषार्थ की भगवा यात्रा शुरू होने थी। धीरे-धीरे मजमा लगना शुरू हो गया। आयोजक नानूराम कुमावत ने सभी साधु-संतों को कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर विराजित करा रहे थे। बकायदा दो पहिया, कार और रथों को अलग-अलग खड़ा किया गया। महिलाओं की टोली अलग बनाई गई। सभी वाहनों पर भगवा ध्वज बांधे गए। मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया व कमल वाघेला सहित कई अन्य नेताओं की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा शुरू की गई। यात्रा लाभगंगा गार्डन से शुरू होकर स्टार चौराहा, खजराना चौराहा, बंगाली चौराहा, वल्र्ड कप चौराहा, पीपल्याहाना, मूसाखेड़ी चौराहा से शिवाजी प्रतिमा, गीता भवन चौराहा, पलासिया चौराहा, एलआईजी, पाटनीपुरा, मालवा मिल चौराहा, हुकुमचंद घंटाघर से एमजी रोड होते हुए राजबाड़ा पर खत्म होगी। यात्रा के लिए २१ रथ तैयार किए गए थे जिस पर धर्म गुरुओं को विराजित किया गया। वहीं, 1500 कार्यकर्ताओं की टीम को यात्रा की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी थी। यात्रा के स्वागत के लिए भी कई जगह मंच लगे थे।