21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीमा पॉलिसी के नाम पर जालसाजी, जानिए कैसे ठगे जा रहे हैं मासूम ग्राहक 

मामला ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से जुड़ा, अफसरों तक पहुंची शिकायत मामले की जांच हुई शुरू

2 min read
Google source verification

image

Shruti Agrawal

Jan 17, 2017

big fraud in oriental insurance police

big fraud in oriental insurance police

इंदौर. अगर आप अपना स्वास्थ्य या वाहन बीमा कराने जा रहे हैं, तो जरा सावधान होकर जाइये, हो सकता है आपके द्वारा दी गई पसीने की कमाई के बदले एजेंट जो पॉलिसी दे रहा हो वो फर्जी हो। एेसा इसलिए कि एक नहीं बल्कि तीन मामले सामने आए, जिसमें जिम्मेदारों ने कलाकारी दिखाते हुए एक ही पॉलिसी नंबर अलग-अलग लोगों के नाम पर चढ़ा दिए, जबकि नियमों के मुताबिक एेसा करना गलत है, यह नहीं किया जा सकता।

मामला एबी रोड स्थित दि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी मंडल क्रमांक 4 से जुड़ा हुआ है, जहां एक ही पॉलिसी नंबर पर दो लोगों को पॉलिसी जारी कर दी गई। वह भी एक नहीं बल्कि तीन मामलों में ऐसा किया। जो केस सामने आए, उनमें महाराष्ट्र के जलगांव स्थित बीमा ब्रोकर जिनाइन इंश्योरेंस द्वारा 2015 व 2016 में कुछ बीमा पॉलिसी की गई। मजेदार बात यह है कि जो पॉलिसी की गई, उनके पॉलिसी नंबर दो अलग-अलग लोगों को दिए, जो एक ही थे। ऐसा एक केस में नहीं बल्कि तीन अलग-अलग मामलों में हुआ है। इस मामले में बीमा कंपनी जांच की बात कह रही हैं। यहां जो केस उजागर हुए वे इस तरह हैं :

Must read-


big fraud in oriental insurance police


करेंगे जांच
&मामला मेरी जानकारी में नहीं है, केवल अनौपचारिक तौर पर कहीं सुना था। आप मुझे विवरण उपलब्ध करवाएं मैं जांच करवाउंगा।
मुरली अरोरा, मंडल प्रबंधक

नहीं मिली जानकारी
&मै फिलहाल मुख्य कार्यालय से बाहर हूं। मेरी जानकारी में एेसा कोई मामला नहीं आया है। बिना दस्तावेज देखे मैं कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं कि यह आखिर हुआ कैसे।
प्रदीप शर्मा, सतर्कता अधिकारी, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी

पहली पॉलिसी (हैप्पी फेमिली फ्लोटर पॉलिसी)
पॉलिसी नंबर- 151400/48/2016/1659
तारीख- 12.06.2015
पहला व्यक्ति- पवन अग्रवाल, 6 एंड 7, अग्रसेन नगर, सिरपुर रोड तह. चौपड़ा जलगांव
दूसरी पॉलिसी
पॉलिसी नंबर- 151400/48/2016/1659
तारीख - 07.01.2016
दूसरा व्यक्ति - आशीष संचेती, प्लॉट नंबर 12, गिरधर नगर, नियर महेश नगर, गली नंबर 2, इंदौर

Must Read -




पहली पॉलिसी (वाहन बीमा पॉलिसी)
पॉलिसी नंबर- 151400/31/2016/13391
तारीख- 22.12.2015
पहला व्यक्ति- सचिन पिता महेश शर्मा, सांवेर

दूसरी पॉलिसी
पॉलिसी नंबर- 151400/31/2016/13391
तारीख- 08.06.2015
दूसरा व्यक्ति - देवेश पांडेय, आकार कॉम्प्लेक्स जलगांव

पहली पॉलिसी (वाहन बीमा पॉलिसी)
पॉलिसी नंबर- 151400/31/2015/15850
तारीख- 19.12.2016
पहला व्यक्ति- विक्रम सिंह पिता पूनाजी पंवार, ग्राम सरखेड़ी, तहसील व जिला इंदौर

दूसरी पॉलिसी
पॉलिसी नंबर- 151400/31/2015/15850
तारीख - 19.12.2016
दूसरा व्यक्ति - आशीष संचेती, इंदौर

ये भी पढ़ें

image