
इंदौर में बिहारी एेसे बनाएंगे छठ पूजा, इस बार नहीं दिखेगी नेता नगरी
इंदौर. न्यूज टुडे. दिवाली उत्सव के बाद अब पूर्वांचल के बड़े त्योहार छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो चुकी है। ११ नवंबर से चार दिवसीय छठ पूजा शुरू होगी। इस संबंध में शहर में रह रहे बिहार, उत्तर प्रदेश एवं पूर्वांचल के लोगों की संस्था पूर्वोत्तर सांस्कृतिक संस्थान मप्र द्वारा बैठक आयोजित की गई। स्कीम 54 में हुई इस बैठक में तय किया गया कि इस बार आचार संहिता के चलते सभी घाटों पर किसी भी तरह से राजनैतिक गतिविधियां नहीं करने दी जाएंगी।
संस्थान के प्रदेश महासचिव के के झा ने बताया कि चुनावी आचार संहिता लगने के कारण शहर में सभी छठ के घाटों को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखा जाएगा और किसी भी राजनितिक दलों के लोगों एवं नेताओं को मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए छठ घाटों का उपयोग नहीं करने दिया जाएगा। इस वर्ष भी विजय नगर, स्कीम नं 78, देवास नाका, तुलसी नगर, अमृत पैलेस, निपानिया, बाणगंगा , सुखलिया, श्याम नगर, पीपल्याराव तालाब, कालानी नगर, सिलिकॉन सिटी, सूर्य मन्दिर, आरआर केट, पीपल्याहाना, संगम नगर, राऊ, महू सहित ८० स्थानों पर छठ महापर्व मनाया जाएगा।
11 नवंबर को नहाय खाय
झा ने बताया कि 4 दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 11 नवंबर को नहाय खाय से होगी। 12 नवंबर को खरना का होगा। १3 नवंबर को छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अघ्र्य देंगे। छठ महापर्व की पूर्णाहुति 14 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अघ्र्य देने के बाद होगी। आज से शहर भर में फैले विभिन्न कृत्रिम छठ घाटों की साफ-सफाई शुरू कर दी गई है।
नहीं होती सुनवाई
झा ने बताया कि शहर में उनकी इतनी बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद भी, शहर के जनप्रतिनिधि उनकी रेल से संबंधित विभिन्न मांगों की अनदेखा करते रहे हैं तथा सालों से इंदौर-दरभंगा, इंदौर-भागलपुर ट्रेनों की मांग करने के बावजूद भी रेल मंत्रालय ने उनकी मांगों को अब तक नहीं मानी है।
Published on:
09 Nov 2018 11:41 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
