
Bijasan/ talab /(NGT) बिजासन टेकरी तालाब सौंदर्यीकरण अधूरा ही छोड़ा
इंदौर. बिजासन टेकरी को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम नगर निगम ने पांच साल पहले शुरू किया था। मंदिरों को पुन:स्थापित करने के साथ बिजासन टेकरी पर सौंदर्यीकरण के जो काम शुरू किए थे, उन्हें भी अधूरा ही छोड़ दिया है। इसके कारण यहां बना तालाब और खराब हो गया है। बिजासन टेकरी स्थित तालाब को निगम ने एनजीटी के आदेशों के खिलाफ जाकर विकसित करना शुरू किया था। निगम ने इसके बीच में जाने तक के लिए सीमेंट की स्लैब डाली थी, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु और दर्शक पहुंच सकें। इसका काम अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे तालाब दर्शनीय होने के बजाय और खराब हो गया है। यहां स्लैब के नीचे के हिस्से में गंदगी जमा होने लगी है। इससे तालाब का पानी दूषित हो रहा है।
निर्माण नहीं कर सकते हैं
एनजीटी के निर्देश अनुसार किसी भी जलस्रोत और उसके आसपास के क्षेत्र में निर्माण प्रतिबंधित है। इसके बाद में भी नगर निगम ने तालाब में ही न सिर्फ स्लैब के लिए पिलर खड़े किए बल्कि उसकी पाल पर भी कई निर्माण कर दिए थे।
तालाब का पानी कर दिया खाली
यहां पूर्व में जो पानी था, नगर निगम ने उसे पूरा निकालकर फेंक दिया था। इस समय तालाब में मौजूद मछलियों में से कई की मौत हो गई थी। वहीं कई मछलियों को मत्स्य विभाग को सौंप दिया था।
आर्थिक स्थिति के चलते बंद कराया था काम
कोरोना और इसके बाद में आर्थिक स्थिति को देखते हुए काम बंद कर दिया था। लेकिन जल्द ही काम शुरू कर देंगे।
- अशोक राठौर, सिटी इंजीनियर नगर निगम
Published on:
22 Feb 2022 02:02 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
