4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरहान अख्तर की तर्ज पर करती हूं काम

पत्रिका कार्यक्रम में शिरकत करने आई टीवी एक्ट्रेस बिनीता चटर्जी ने खास बातचीत में कहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Online Indore

•

Updated: 19 Oct 2015, 8:27 PM IST

Vinita Chatterjee

Vinita Chatterjee

(पत्रिका के कार्यक्रम में परफॉर्म करने के बाद बिनीता।)


इंदौर।
जिस प्रकार एक्टर सिंगर राइटर फरहान अख्तर ने अपनी लाइफ को अलग - अलग स्किल से सजाया है उसी प्रकार मैंने भी अपनी लाइफ को डिफ्रेंट स्किल्स के जरिए संवारने की कोशिश की है। इसी तरह मैंने भी राइटिंग सिंगिंग और एक्टिंग तीनों में अपना हुनर दिखाने कोशिश की है जिससे मेरी लाइफ दूसरों के लिए इंसपाइरेशन बनी सके। कई खूबियां होने के कारण फरहान अख्तर मेरे रोल मॉडल हैं। यह कहना है रविवार को पत्रिका कार्यक्रम में शिरकत करने आई एक्ट्रेस, सिंगर बिनीता चटर्जी का।




बिनीता की लाइफ में भी कई ट्विस्ट आए। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत बतौर एक जर्नलिस्ट की थी। वहीं से उन्हें एक टीवी सीरियल का ऑफर मिला। बस यही उनकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट था। वे अब जल्द ही अपने नए गोल को पूरा करने के लिए एक ट्रेवलिंग शो शुरू करने जा रही है। इसका नाम भी उन्होंने बिनी डायरीज रखा है। यह शो अलग-अलग जगह पर जाकर शूट किया जाएगा। खुद ही उसे प्रोड्यूस करना चाहती है और होस्ट भी करना चाहती है।



(पत्रिका के दफ्तर में बातचीत करती हुई बिनीता चटर्जी।)


मीडिया हाऊस खोलना चाहती हूं


विजन के बारे में बिनीता ने बताया कि मीडिया के सभी आस्पेक्ट्स को मैं यूज करना चाहती हूं। मेरे जैसे ही जो मल्टी टैलेंटेड लोगों को जोड़ना चाहती हूं। साथ ही उन्हें अपने काम की दम पर इंसपायर करना चाहती हूं।


यहां देखिए विनीता से खास बातचीत का वीडियो -