
#Crimenews
इंदौर। मूसाखेड़ी में रहने वाले एक बस कर्मचारी पर बर्थडे गैंग ने हमला कर दिया। वह घर जा रहा था। इसी दौरान जन्मदिन मना रहे आरोपियों से उसका विवाद हो गया। इस पर आरोपियों ने उसका सिर फोड़ दिया।
आकाश पिता रमेश (30) निवासी मूसाखेड़ी को घायल हालत में बड़े अस्पताल लाया गया था। उसके पिता ने बताया कि आकाश बस पर काम करता है। कल रात को डिपो में बस खड़ी करके घर आया। उसके साथ में ड्राइवर भी था। वह घर से बाइक लेकर छोडऩे के लिए तीन इमली तक गया था। वहां से लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी जन्मदिन मना रहे थे। वह उनके पास से जाने लगा। इस पर आरोपियों ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। उसके सिर पर पत्थर मारकर उसका सिर फोड़ दिया। चोट लगने के कारण वह बाइक से नीचे गिर गया। इस पर आरोपियों ने पास ही में पड़ा गमला उठाकर उसके पैर पर मार दिया। उसने फोन किया तो परिवार के लोग वहां पहुंचे, तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। आकाश वहां पर पड़ा हुआ था। उसे लेकर वह एमवायएच आ गए, फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
चोइथराम मंडी में चले चाकू,दो घायल
चोइथराम मंडी में दुकान लगाने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि उनके बीच में मारपीट हो गई। इस दौरान हुए मारपीट में दो घायल हो गए। मंडी में दुकान के आंवटन की बात को लेकर विवाद चल रहा है। कुछ दिन पहले भी उनके बीच में विवाद हुआ था। इस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आज सुबह एक बार फिर से कहासुनी हो गई थी। विवाद बडा तो दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए। इस मारपीट में सागर पिता रूपराम और इसका भाई शेखर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस घायलों के बयान लेकर मामले की कार्रवाई कर रही है। घायल के भाई का कहना है कि आरोपी अड़ीबाजी किया करते हैं। आज भी इसी को लेकर विवाद किया और उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
Published on:
10 Jan 2023 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
